लद्दाख हादसा : हरियाणा के चार जवान शहीद, सीएम मनोहर लाल ने जताया शोक

- वाहन में सेना के 10 जवान सवार थे। इनमें से नौ की मौत हो गई। एक जवान घायल है।
- सीएम मनोहर लाल ने हादसे पर शोक व्यक्त किया
लद्दाख में हुए हादसे में हरियाणा के भी चार जवान शहीद हो गए। सीएम मनोहर लाल ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा लद्दाख में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। माँ भारती की सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जवानों की शहादत को मेरा नमन। उनके परिजनों के प्रति मैं संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं और घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। । इस भयंकर हादसे में पांच जवान हरियाणा निवासी थे। जिनमें 311 मेड रेजीमेंट यूनिट के लोकनायक तेजवीर सिंह संगेल नूंह मेवात निवासी थे। इसके अलावा, मनमोहन सिंह बहिन हथीन जिला पलवल, नायब सूबेदार रमेश लाल सुंदर नगर फतेहाबाद में विवाहित है, जिनका परिवार ऋषिकेश में रह रहा है। अंकित निवासी रोहतक के थे। जींद जिले के ढिगाना निवासी जवान अनुज (22) भी घायल हो गया।
मेवात के उजीना संगेल निवासी एक आर्मी जवान की भी मौत हुई है। जिसकी पहचान लोकनायक तेजपाल सिंह के रूप में हुई है। इस हादसे में हरियाणा के चार जवानों की मौत हुई है, मेवात के साथ लगते पलवल के जवान की भी हादसे में मौत की खबर है।हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 311 मेड रेजीमेंट लोकनायक तेजपाल सिंह पुत्र जसवीर वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुआ था। उसके 6 और 3 वर्ष के दो बेटे हैं। लद्दाख हादसे में मेवात के जवान तेजपाल सिंह की हुई मौत।परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह ही यूनिट से उनके शहीद होने की सूचना मिली थी। सोमवार तक शव गांव में पहुंचने की उम्मीद है।
बता दे कि बीते शनिवार को लद्दाख में सेना का एक ट्रक खाई में गिरा था, जिससे 9 जवानों की जान गई थी। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना के जवान गैरीसन से लेह के पास क्यारी की तरफ जा रहे थे। लद्दाख में लेह के पास सेना का एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें सवार एक जूनियर कमिशन ऑफिसर और आठ जवानों की मौत हो गई थी जबकि एक जवान घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा क्यारी इलाके के पास हुआ। सेना के ट्रक के साथ एक एंबुलेंस और यूएसवी भी जा रही थी। इन सभी वाहनों में कुल 34 सेना के जवान थे। जहां सेना का वाहन खाई में गिर गया था।
वहीं जींद जिले के गांव ढिगाना निवासी जवान अनुज (22) भी घायल हो गया। जिसे आर्मी के अस्पताल लेह में भर्ती कराया गया है। अनुज के हालात परिजनों ने खतरे से बाहर बताए हैं। सोमवार को चंडीगढ़ लाए जाने की संभावना है। अनुज के चाचा राजबीर ने बताया कि अनुज के पिता बिजेंद्र सिंह भी आर्मी में थे। जिनका लगभग दस साल पहले उनका ऑन डयूटी निधन हो गया था। अनुज की मां की भी काफी समय पहले मौत हो गई थी। परिवार में अनुज से दो बड़ी बहन हैं। जो शादीशुदा हैं। जबकि दूसरी मां से एक छोटा भाई भी है। अनुज 2021 मे आर्मी रिजर्व रेजीमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। रविवार को अनुज की मां शीला देवी ने अनूज से फोन पर बात की है। जिसकी जांघ में फै्रक्चर बताया गया है। हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS