गजेंद्र फौगाट को लख्मीचंद पुरस्कार

गजेंद्र फौगाट को लख्मीचंद पुरस्कार
X
पानीपत में हुए दसवें राष्ट्रीय थिएटर उत्सव में उन्हें ये सम्मान दिए गए हैं। पानीपत में सात दिवसीय थिएटर उत्सव की शुरुआत हुई है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न 9 लोगों को रंग सम्मान से नवाजा गया।

पॉप गायक व अभिनेता गजेंद्र फौगाट को लख्मीचंद रंग सम्मान से नवाजा गया है। जबकि बॉलीवुड के कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को निर्मल पांडे पुरस्कार दिया गया। पानीपत में हुए दसवें राष्ट्रीय थिएटर उत्सव में उन्हें ये सम्मान दिए गए हैं। पानीपत में सात दिवसीय थिएटर उत्सव की शुरुआत हुई है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न 9 लोगों को रंग सम्मान से नवाजा गया।

कार्यक्रम के आयोजक व रासकला मंच के निदेशक रवि मोहन ने बताया कि पिछले दस वर्षों से ये उत्सव हर बार अंतरराष्ट्रीय थिएटर डे से पहले आयोजित किया जाता है। इस बार इस उत्सव में प्रतिदिन सांग व नाटक ही होंगे। अबकी बार यह उत्सव पानीपत के पाइट कॉलेज के ओपन एयर व ऑडिटोरियम में चलेगा।

उन्होंने बताया कि गजेंद्र फौगाट को ये सम्मान प्रदेश में पिछले 27 सालोंसे लोक विद्या पर शोध करने व उसके उत्थान में अनवरत लगे रहने के कारण दिया है। कार्यक्रम में महाराष्ट्र से लिलेट दुबे, बिहार से सतीश आनंद, मध्यप्रदेश से गोविंद नामदेव, यशु दस, मुंबई से राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य को अवार्ड दिए गए।

Tags

Next Story