Sonipat : जमीन बनी अपने ही खून की दुश्मन, भाई व भतीजे को मारी गोली

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत
राई थाना एरिया के गांव पलड़ा में जमीनी विवाद (Land dispute) अपनों के खून का कारण बन गया। बड़े भाई ने विवाद के चलते अपने छोटे भाई व बेटे समान भतीजे को अपनी लाइसेंसी पिस्तोल(Pistol) से गोली मार दी। खूनी खेल में भतीजे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वही देवेंद्र का पिता घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
गांव पलड़ा निवासी देवेंद्र (32) व उसके पिता साहब सिंह को उसके बड़े भाई ओमप्रकाश ने अपनी लाइसेंस डोगा बंदूक से गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजन घायल पिता-पुत्र को लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वही मृतक के पिता की हालत नाजुक होने के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के बाद उसे छुटी मिल गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने हत्या, हत्या प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही अमल में लाई है।
जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति ने अपने भाई व भतीजे पर लाइसेंसी हथियार से गोली मार दी। वारदात में भतीजे की मौत हो गई। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - विवेक मलिक, प्रभारी राई थाना।
चाकूओ से गोदकर एक युवक की हत्या
वहीं गन्नौर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र गेट 2 के निकट चाकूओं से गोदकर एक युवक हत्या कर दी। मृतक कुलदीप गन्नौर के बड़ी गांव का रहने वाला है। वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में कार्यरत था। घायल कुलदीप को उसके साथी गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद थाना बड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS