गुरमीत राम रहीम से मिलने सुनारिया जेल पहुंचे वकील, सवा घंटे चली मीटिंग

X
By - Manoj Jangra |28 Jun 2021 10:47 PM IST
डेरा प्रमुख से मीटिंग के बाद वकील पौने एक बजे वापस रवाना हो गए।
हरिभूमि न्यूज. रोहतक
हत्या और दुष्कर्म मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से मिलने साेमवार को उनके अधिवक्ता पहुंचे। करीबन सवा घंटे की मुलाकात के बाद अधिवक्ता वापस चले गए। मामले के अनुसार सुबह करीबन साढ़े 11 बजे गुरमीत राम रहीम से मिलने के लिए वकील गुरदास सिंह व राजेंद्र सिंह सरां जिला कारागार सुनारिया में पहुंचे। गुरमीत से मीटिंग के बाद वह पौने एक बजे वापस रवाना हो गए। गौरतलब है कि हाल ही में सिरसा डेरा प्रमुख को उपचार के लिए पहले पीजीआई और फिर गुुरुग्राम में भर्ती कराया गया था।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS