दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द : 21 अक्टूबर से 12-12 घंटे की शिफ्ट में कर्मचारी तैनात रहेंगे

बहादुरगढ़। दीपावली पर्व (Diwali) के मद्देनजर दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दीपावली तक किसी भी दमकल कर्मी को छुट्टी नहीं मिलेगी। आगामी 21 अक्टूबर से 12-12 घंटे की शिफ्ट में कर्मचारी तैनात रहेंगे।
दरअसल, हर साल दीपावली पर कहीं न कहीं आतिशबाजी के कारण आग लग जाती है, जिसमें काफी नुकसान हो जाता है। एहतियात के तौर पर इन दिनों दमकल विभाग विशेष तौर पर अलर्ट हो जाता है। हालांकि पिछले कुछ वर्ष से पटाखों की बिक्री पर रोक है लेकिन फिर भी खूब आतिशबाजी होती है। ऐसी स्थिति में आग लगने की घटना होने की आशंका प्रबल हो जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए दमकल विभाग मुस्तैद हो गया है। तमाम गाड़ियां दुरुस्त कर दी गई है। दीपावली तक कर्मचारियों की छुट्टियां तक रद्द कर दी गई हैं।
दमकल अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि बहादुरगढ़ के सभी केंद्रों में दो बाइक और दस दमकल गाड़ियां हैं। मेरे समेत 36 अधिकारी, कर्मचारी हैं। चंद दिनों पहले ही उच्चाधिकारियों द्वारा छुट्टी के संबंध में आदेश दिए गए थे। दीपावली तक कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। आगामी 21 अक्टूबर से 12 घंटे की शिफ्ट भी चालू हो जाएगी। सभी कर्मचारियों को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। तीनों केंद्रों पर कर्मचारी मुस्तैद हैं। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS