शराब ठेके करिंदे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका

हरिभूमि न्यूज़ जींद
गांव रेवर से चठ्ठा (पंजाब) रोड पर बने शराब ठेका मे कार्यरत करींदे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।
गांव रेवर से चठ्ठा (पंजाब) रोड पर बने शराब ठेका मे संगरूर पंजाब निवासी गुरतेज (35) कारिंदे के तौर पर कार्य करता था। बुधवार सुबह गुरतेज का शव ठेके के अंदर फांसी पर लटके हुए मिला। गुरतेज के शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। शव की सूचना मिलते ही गढ़ी थाना प्रभारी सुखबीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
बताया जाता है कि गुरतेज का गांव में ही ऊसके चाचा- ताऊ के साथ दो दिन पहले लड़ाई झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश से जोड़कर मामले को देखा जा रहा है । ठेका से ना तो शराब गायब है ना राशि गायब है । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।
गढ़ी थाना प्रभारी सुखबीर ने बताया कि शव की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे थे। मृतक के शरीर पर तेज़ धार हथियार से वार के निशान हैं। इसके अलावा मारपीट के भी शरीर पर निशान मिले हैं। फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS