CMO पॉजिटिव हुए तो 72 घंटे के लिए कार्यालय पर जड़ दिया ताला

फरीदाबाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कोरोना (Corona) संक्रमित मिलने के बाद रविवार को कार्यालय को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इससे सिविल सर्जन कार्यालय को सोमवार को अन्य जगह शिफ्ट (Shift) किया जाएगा। शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट आई थी।
बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रवक्ता और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शुक्रवार को सैंपल दिया था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस महीने में कोरोना से मुख्य चिकित्सा कार्यालय को दूसरी बार बंद किया गया है। करीब 10 दिन पूर्व मुख्य चिकित्सा कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिलने से उसे बंद किया गया था।
रविवार को कार्यालय को सेनिटाइज किया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजीव भगत, सिविल सर्जन कार्यालय को सेनिटाइज कराया गया है। 72 घंटे बाद दोबारा कार्यालय खुलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS