राम रहीम को दोषी करार देने पर दंगों में हुआ था इतने अरब का नुकसान, हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में दी जानकारी

राम रहीम को दोषी करार देने पर दंगों में हुआ था इतने अरब का नुकसान, हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में दी जानकारी
X
सरकार की ओर से हाईकोर्ट को बताया कि इसमें संपत्ति को हुए नुकसान के लिए सरकार के पास 216 क्लेम्स आए हैं, जिनमे सबसे अधिक 123 क्लेम्स पंचकूला से हैं।

चंडीगढ़। साध्वी यौन शोषण मामले में पंचकूला की सीबीआई अदालत द्वारा 25 अगस्त 2017 को सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला सहित पूरे हरियाणा में हुए दंगों में कुल एक अरब 18 करोड़ 96 लाख 34 हजार 859 रुपये का नुकसान हुआ था, जिसने 18 करोड़ की संपत्ति, 80 करोड़ के करीब राजस्व और सुरक्षा प्रबंधों पर 20 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

यह जानकारी मंगलवार को हरियाणा सरकार की तरफ से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को दी गई है। हाईकोर्ट को बताया कि इसमें संपत्ति को हुए नुकसान के लिए सरकार के पास 216 क्लेम्स आए हैं, जिनमे सबसे अधिक 123 क्लेम्स पंचकूला से आए हैं, इसके बाद सिरसा से 70, कैथल से 17, पानीपत से 4 और फरीदाबाद और सोनीपत से 1-1 क्लेम आया है। इनके अलावा राजस्व को हुए नुकसान के 87 और सेवाएं प्रदान करने के 67 क्लेम्स आए हैं।

जहां तक सार्वजनिक और निजी संपत्तियों हुए नुकसान का मामला है तो पंचकूला जिले को सबसे अधिक 10,48,01,283 रुपये का नुकसान हुआ था, जिसमें निजी संपत्ति का 10,10,56,387 करोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान के लिए 37,44,896 रुपये शामिल हैं। सिरसा जिला जहां डेरा का मुख्यालय है वहां लगभग 13 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने लगभग यही जानकारी 2018 में हाईकोर्ट को दे दी थी। लेकिन मंगलवार को सरकार ने अब संपत्ति को हुए नुकसान के लिए आए क्लेम्स की भी हाईकोर्ट को जानकारी दे दी है।

Tags

Next Story