दोस्ती पर भारी पड़ा महिला के साथ प्रेम संबंध : साथी के साथ मिलकर कर दी दोस्त की हत्या

दोस्ती पर भारी पड़ा महिला के साथ प्रेम संबंध : साथी के साथ मिलकर कर दी दोस्त की हत्या
X
इस बात का खुलासा आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ में किया है। शुक्रवार को पुलिस ने गांव थाना छप्पर के शमशान घाट के नजदीक खड़ी एक कार से मनका निवासी गुरदेव सिंह (24) का खून से लथपथ हालत में शव बरामद किया था

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

गांव थाना छप्पर के श्मशान घाट के नजदीक एक दिन पहले कार में संदिग्ध हालत में खून से लथपथ मृत मिले युवक की हत्या किसी और ने नहीं की थी, बल्कि उसके दोस्त ने ही अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या को अंजाम दिया था। इस बात का खुलासा आरोपितों ने पुलिस की पूछताछ में किया है। आरोपितों ने हत्या का कारण मृतक और आरोपित के साथ एक महिला के साथ प्रेम संबंध होना बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत गत शुक्रवार को पुलिस ने गांव थाना छप्पर के शमशान घाट के नजदीक खड़ी एक कार से मनका निवासी गुरदेव सिंह(24) का खून से लथपथ हालत में शव बरामद किया था। इस दौरान पुलिस ने शव के पास खून से सना हुआ एक पान्ना भी बरामद किया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। इस दौरान मामले की जांच का जिम्मा पुलिस की अपराध अन्वेशण शाखा को दिया गया। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा वन ने पुख्ता सबूत मिलने पर शक के आधार पर मृतक गुरदेव के दोस्त रहे गांव बीकमपुर निवासी प्रदीप सिंह गोगा को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी विपिन कुमार के साथ मिलकर गुरदेव की हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप व विपिन को गिरफ्तार कर उनका पुलिस रिमांड ले लिया। रिमांड के दौरान आरोपित प्रदीप ने बताया कि वह और गुरदेव दोनों अच्छे दोस्त थे। इस दौरान उन दोनों का सरस्वती नगर निवासी एक महिला के साथ प्रेम संबंध हो गया। जिसे लेकर करीब पांच माह पहले उसका और गुरदेव का झगड़ा हो गया। इसी रंजिश के चलते उसने अपने साथी विपिन के साथ मिलकर गुरदेव की हत्या करने का प्लान बनाया। इस प्लान के तहत उन्होंने गत छह जनवरी को देर शाम गुरदेव को थाना छप्पर के श्मशान घाट के नजदीक समझौता करने का झांसा देकर बुलाया।

समझौते की बात सुनकर गुरदेव वहां पहुंच गया और कार में बैठकर बात करने लगे। इसी बीच उन तीनों ने पहले स्मैक का नशा किया। गुरदेव को जब नशा हो गया तो कार की पिछली सीट पर बैठे विपिन ने परने से उसका गला घोंट दिया और उसने पान्ने से उसके सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपितों का पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपितों से और भी जानकारियां मिलने की उम्मीद है।

Tags

Next Story