सिरसा : रसोई गैस के बढ़े दाम के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सिरसा : रसोई गैस के बढ़े दाम के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
X
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिल भारद्वाज व ब्लॉक अध्यक्ष पुनीता बलदेव राज के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सांसद सुनीता दुग्गल के आवास के बाहर एकत्रित हुई और थाली बजाकर प्रदर्शन किया।

हरिभूमि न्यूज. सिरसा

रसोइ गैस के रेट में की गई वृद्धि के विरोध में महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद जगाओ अभियान के अंतर्गत रोष प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष उर्मिल भारद्वाज व ब्लॉक अध्यक्ष पुनीता बलदेव राज के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सांसद सुनीता दुग्गल के आवास के बाहर एकत्रित हुई और थाली बजाकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में उर्मिल भारद्वाज व पुनीता बलदेव राज ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई से घर चलाना मुश्किल हो गया है। अब समय आ गया है कि संसद में बैठे भाजपाई सांसदों को जगाया जाए ताकि 13 मार्च से शुरू हो रहे संसद के सत्र में जनता के हित में संसद में महंगाई पर चर्चा हो। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार महंगाई में वृद्धि कर रही है जिससे लोगों की कमर टूट रही है। आज के दौर में जहां कमाई बहुत कम हो रही है वही खर्चे आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद लोकसभा क्षेत्र के वासियों की प्रतिनिधि होती है जिसका पहला दायित्व जनहित होता है लेकिन सरकार के सभी सांसद जनता के हितों को नकार रहे हैं और जनता की आवाज उठाने की बजाय अपने ही पार्टियों की नीतियों का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपाई संसद जगाओ सदन में महंगाई पर चर्चा से मत भागो, महंगाई डायन खाए जात है भाजपाई सांसद मोदी मोदी गाए जात हैं, महंगा गैस मेहनती सदन में हो गए भाजपाई सांसद फेल, एलआईसी का पैसा जेब के अंदर गरीबों का छीन गया गैस सिलेंडर, इत्यादि नारे लगाए। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुप स्वरुप बैनर भी एमपी कार्यालय के बाहर टांगा और थाली चम्मच पीट-पीटकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर शबनम, गीता रानी, राधा रानी सरस्वती देवी, उषा रानी, कांता देवी, चंचल रानी, कमलेश रानी ,सुरेश देवी ,राजकुमारी,राशिका ,संपत रानी, चंपा रानी ,ललिता रानी ,कविता रानी, कमलेश रानी, राधा रानी,बाला देवी, सुमन रानी दर्शना देवी ,रेखा रानी , प्रियंका रानी, भारती रानी आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थी

Tags

Next Story