लग्जरी गाड़ी से भी महंगा है महंत राकेश का घोड़ा मंडल, देखते रह गए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

लग्जरी गाड़ी से भी महंगा है महंत राकेश का घोड़ा मंडल, देखते रह गए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
X
कारी गांव के हिंडोकला धाम के महंत राकेश गिरी के मंडल नामक घोड़े की कीमत दो करोड़ है। घोडड़ा मंडल लग्जरी गाड़ी से भी महंगा है। मंडल कई मेलों में विजेता भी रह चुका है।रविवार को महामहित राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने घोड़े मंडल को काफी देर तक निहारा और महंत से उसकी खुबियों की जानकारी ली।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चरखी दादरी में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित 39 वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पशुओं के साथ कदापि हिंसात्मक व्यवहार नहीं करना चाहिए। पशुओं के साथ सदैव प्रेमवत रवैया अपनाएं, उनमें भी इंसान की तरह मानवीय संवेदनाएं होती हैं।

वहीं कारी गांव के हिंडोकला धाम के महंत राकेश गिरी के मंडल नामक घोड़े की कीमत दो करोड़ है। घोडड़ा मंडल लग्जरी गाड़ी से भी महंगा है। मंडल कई मेलों में विजेता भी रह चुका है।रविवार को महामहित राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने घोड़े मंडल को काफी देर तक निहारा और महंत से उसकी खुबियों की जानकारी ली। सफेद रंग व ऊंची कद काठी का मंडल मेले में चार चांद लगा रहा था। मंडल चारों तरफ भीड़ लगी रही। महामहिम के सामने मंडल ने रैंप पर कैटवॉक किया। महंत राकेश गिरी ने बताया कि मंडल प्रतिदिन सात लीटर दूध, चना व चूरमा खाता है। इसकी देखरेख के लिए दो व्यक्ति हैं, जो दिन में मंडल को खुराक देते हैं।

राज्यपाल ने प्रदर्शन में गौ माता को गुड़ खिलाकर उसका सम्मान किया और ऊंट, घोड़े, बकरी, मेंढे आदि के करतब देखे। राज्यपाल ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया हरियाणा प्रदेश में उत्तम व उन्नत किस्म का पशुधन है, जो कि इस प्रदेश की समृद्धि का बड़ा कारक बन सकता है। उन्होंने समारोह में कहा कि पशुपालकों के अथक परिश्रम की बदौलत हरियाणा का वार्षिक दुग्ध उत्पादन 116 करोड़ 29 लाख टन पर पहुंच गया है। प्रति व्यक्ति एक हजार तिरासी ग्राम दुग्ध उपलब्धता के साथ देश में पंजाब के बाद हरियाणा दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति प्रति दिन दुग्ध उपलब्धता 427 ग्राम की है।

Tags

Next Story