Mahendragarh : बाजरे की फसल पर छाने लगे संकट के बादल, सिट्टों पर लग रहे कीड़े

Mahendragarh : बाजरे की फसल पर छाने लगे संकट के बादल, सिट्टों पर लग रहे कीड़े
X
  • कीड़े का प्रकोप होने के कारण फसल हो रही नष्ट
  • क्षेत्र के 15-20 गांवों में बाजरे को चट कर रहे कीड़े

Mahendragarh : क्षेत्र में बाजरे की फसल पर संकट के बादल छाने लगे हैं। क्षेत्र के करीब 15-20 गांवों में खड़ी बाजरे की फसल के सिट्टों (सिरे) पर कीड़े लग गए हैं, जिस कारण पूरी बाजरे की फसल खराब होने लग गई हैं।

किसानों का कहना है कि उनकी बाजरे की फसल बहुत अच्छे से खेतों में लहलहा रही थी, लेकिन कीड़े लग गए हैं। क्षेत्र में बाजरे की खेती प्रमुखता से की जाती है। इस साल अज्ञात कीड़ा किसानों के लिए बड़ी आफत बन गया है, लेकिन अब कीड़े का प्रकोप होने के कारण सारी फसल नष्ट हो गई, जिससे किसान सड़क पर आने को मजबूर हो रहे हैं। यह कीड़ा बाजरे की सिट्टों पर लगा हुआ है, जो पूरी तरह से इनको खा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। अब बाजरा करीब 10 फुट लंबा भी हो गया है। यह अज्ञात कीड़े बाजरे के सिट्टों को चट कर रहा है। खेतों में फसल नष्ट होते देखकर किसान सहमे हुए हैं।

ये गांव हैं ज्यादा प्रभावित

गांव सुरजनवास, मेघनवास, खेड़ा, डुलाना, चितलांग, देवास, बुचौली, बवानिया, गागड़वास, बचीनी, नांगल हरनाथ, झगड़ौली, बुचावास, आनावास, मुंडायन, सिगड़ा, सीगड़ी, माजरा खुर्द, माजरा कलां, मालड़ा, लावन, बवाना, भांडोर नीची, भांडोर ऊंची, पायगा, सिसोठ, खायरा व रिवासा आदि गांवों में यह रोग ज्यादा दिख रहा है। अब बाजरे करीब 10 फुट लंबा भी हो गया है।

किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार

किसान करतार ने बताया कि उन्होंने बाजरे की फसल बोई थी। फसल बहुत अच्छे से खेतों में लहलहा रही थी, लेकिन अचानक बाजरे के सीटों में अचानक कीड़े लग गए हैं। कीड़े लगने से फसल खराब हो रही हैं। सरकार व प्रशासन को किसानों को उचित मुआवजा देना चाहिए।

दवा का छिड़काव करना चाहिए

किसान धर्मबीर ने बताया कि बाजरे की फसल में कीड़ा लगने से आफत बन गया है। कीड़े का प्रकोप होने के कारण सारी फसल नष्ट हो गई। बाजरे की फसल खराब होने से आने वाले दिनों में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकार व प्रशासन को फसल को कीड़े से बचाने के लिए हेलीकाप्टर या ड्रोन से दवा का छिड़काव करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Narnaul : अटेली में ढाबा वर्कर का संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका



Tags

Next Story