Mahendragarh : 152-डी पर भयानक सड़क हादसा, 4 की मौत, 2 गंभीर

Mahendragarh : 152-डी हाईवे के ऊपर बचीनी फ्लाईओवर के पास एक स्विफ्ट कार की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
हादसे में 2 लोग निशी उम्र 23 वर्ष पत्नी सोमेश निवासी नांगलोई दिल्ली व उसकी ननंद का बेटा आरव उम्र 10 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल होने पर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के लिए रेफर किए गए है। वहीं मरने वालों में सोमेश उम्र 25 वर्ष निवासी नांगलोई दिल्ली, धर्मेंद्र उम्र 35 वर्ष, एक महिला नाम नामालूम पत्नी धर्मेंद्र व एक छोटी लड़की नाम नामालूम उम्र करीब 2 वर्ष पुत्री धर्मेंद्र है। जिनका शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में रखा गया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी महेंद्रगढ़, एसएचओ सदर महेंद्रगढ़, एसएचओ शहर महेंद्रगढ़ ने जांच शुरू कर दी। सिटी एसएचओ ट्रक की पहचान के लिए जाट गवाना टोल के ऊपर लगे सीसी कैमरों को चेक करने में लगे हुए है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS