Mahendragarh : मनीष सैनी को मिला 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Mahendragarh : मनीष सैनी को मिला 69वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
X
अटेली कस्बा निवासी मनीष सैनी के निर्देशन में बनी फिल्म गांधी एंड कंपनी को बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म अवार्ड मिला। उन्हें 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनीष सैनी को सम्मानित किया।

Mahendragarh : अटेली कस्बा निवासी मनीष सैनी के निर्देशन में बनी फिल्म गांधी एंड कंपनी को बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म अवार्ड मिला। जिस पर 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनीष सैनी को सम्मानित किया। मनीष सैनी ने अपनी शिक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद से पूरी की। यह उनका दूसरा राष्ट्रपति अवार्ड है। मनीष सैनी इंटरनेशनल लेवल पर भी अनेक फिल्मों के लिए सम्मानित हो चुके है। सम्मान समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार विजेता कलाकारों को सम्मान प्रदान किया। गांधी एंड कंपनी एक हल्की-फुल्की गुजराती कॉमेडी फिल्म है, जो मनोरंजक तरीके से ईमानदारी व सद्भाव के गांधीवादी मूल्यों की पृष्ठभूमि की कहानी है। यह फिल्म आने वाली उम्र का पारिवारिक ड्रामा है, जो पारिवारिक दर्शकों के लिए है। मनीष सैनी एक लेखक व निर्देशक हैं, जिनको इससे पहले राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। इससे पहले मनीष ने गुजराती फिल्म ढह का निर्देशन किया था। लेखक व निर्देशक के तौर पर उनकी यह दूसरी फिल्म है। मनीष सैनी ने बताया कि इस तरह के पुरस्कार से एक अलग चेतना का प्रवाह होता है। जिससे आगे और अधिक मेहनत से काम करने की जिज्ञासा उत्पन्न होती है। उन्हें बच्चों के साथ फिल्म बनाना बहुत अच्छा लगता है। इससे पहले भी उसने गुजराती फिल्म बच्चों के साथ बनाई थी। जिसे बहुत ज्यादा प्यार मिला था और उसे भी राष्ट्रपति अवार्ड से नवाजा गया था। मनीष सैनी के पिता सुगनचंद सैनी अटेली नपा के पूर्व चेयरमैन रहे है।

यह भी पढ़ें - Gurugram : मकान दिलाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी

Tags

Next Story