Mahendragarh : सरपंच प्रतिनिधि पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, पैर में मारी गोली

Mahendragarh : सरपंच प्रतिनिधि पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, पैर में मारी गोली
X
गांव डेरोली जाट के सरपंच प्रतिनिधि रणबीर सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। सरपंच प्रतिनिधि को गोली पैर में लगी है। गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Mahendragarh : गांव डेरोली जाट के सरपंच प्रतिनिधि रणबीर सिंह को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। सरपंच प्रतिनिधि को गोली पैर में लगी है। गोली मारकर बदमाश मौके से फरार हो गए। वारदात के समय रणबीर सिंह खेत में बाजरे की पुलियां लगा रहा था। घायल रणबीर सिंह को परिजन नारनौल के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर वह उपचाराधीन है। गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार गांव डेरोली जाट के सरपंच प्रतिनिधि रणबीर सिंह ने अपने कुएं पर मकान बनाया हुआ है। वह सोमवार की सुबह करीब नौ बजे खेत में बाजरे की पुली लगा रहा था। इस दौरान पीछे से अज्ञात बदमाशों ने रणबीर सिंह को गोली मारी दी। गोली रणबीर सिंह के दाएं पैर के घुटनों के पास लगी है। इस दौरान बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल रणबीर ने घर पर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने उसे नारनौल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर वह उपचाराधीन है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायल से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

सदर थाना प्रभारी श्योताज सिंह ने बताया कि पुलिस को गांव डेरोली जाट के सरपंच प्रतिनिधि रणबीर सिंह के गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। घायल रणबीर सिंह के बयान पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें - Karnal : फाइनेंसर से तंग आकर मजदूर ने लगाया मौत को गले

Tags

Next Story