Mahendragarh-Narnaul News : आप का बढ़ता कुनबा बढ़ा सकता विपक्ष की परेशानी, आगामी चुनाव में बदल सकते हैं समीकरण

Mahendragarh-Narnaul News : आप का बढ़ता कुनबा बढ़ा सकता विपक्ष की परेशानी, आगामी चुनाव में बदल सकते हैं समीकरण
X
  • 16 दिन में महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा में जुड़े करीब 50 हजार नए सदस्य, महेंद्रगढ़ विधानसभा में रहीं प्रदेशभर में सांतवे स्थान पर
  • वर्ष 2024 में होने वाल चुनावों में अन्य पार्टियों के नेताओं की सुस्ती के कारण बढ़ सकता है आप पार्टी का वोट बैंक

महेश कुमार.महेंद्रगढ़। प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी ने भी वर्ष 2024 के चुनावों की तैयारियों में जुट गई हैं। कयास लगाए जा रहे है कि आम आदमी पार्टी इस बार हरियाणा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। आगामी वर्ष होने वाले चुनावों को देखते हुए आम आदमी पार्टी की ओर से 11 मार्च से सदस्यता अभियान शुरू किया था।

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक व प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता की ओर से सदस्यता अभियान की दो सप्ताह की सूची जारी की है, जिसमें प्रदेश की महेंद्रगढ़- भिवानी लोकसभा सीट पर करीब 50 हजार नए सदस्य आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हैं। अगर प्रदेश के लोकसभा क्षेत्र की बात की जाएं तो हिसार लोकसभा में सबसे अधिक नए सदस्य जुड़े हैं। वहीं रोहतक विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नए सदस्य जुड़े हैं। महेंद्रगढ़ विधानसभा नए सदस्य जोड़ने में प्रदेशभर में सांतवे स्थान पर रही। वर्ष 2024 के चुनावों में महेंद्रगढ़ विधानसभा में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं आने तथा अधूरे परियोजनाओं के लाभ अन्य पार्टियों को मिल सकता हैं। इसी को देखते हुए आप पार्टी ने भी महेंद्रगढ़ में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश के सबसे पुराने जिलों में से है, लेकिन वर्तमान में महेंद्रगढ़ जिला अन्य जिलों से काफी पिछड़ चुका है। यहां जनता भी किसी नए चेहरे से शहर के विकास की उम्मीद रही हैं। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कई चेहरे मैदान में उतर चुके हैं। महेंद्रगढ़ विधानसभा में कांग्रेस व भाजपा का गढ़ माना जाता हैं। यहां से भाजपा नेता रामबिलास शर्मा व कांग्रेस दानसिंह लगातार बाजी मारते नजर आ रहे हैं, लेकिन चेहरे इस बार आगामी चुनावों के परिणाम तय करेंगे। महेंद्रगढ़ विधानसभा में लगातार भाजपा व कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरता जा रहा हैं। इसका सबसे बड़ा कारण शहर में कोई का ना होना माना जा रहा हैं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता रामबिलास शर्मा को 83724 वोट मिले थे। रामबिलास शर्मा मोदी लहर व भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री के दावेदारी होने का पूरा मिला था, लेकिन वर्ष 2019 के चुनाव में पूर्व शिक्षा मंत्री करारी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता को पिछली बार के मुकाबले आधे वोट भी नहीं मिले। रामबिलास शर्मा को 2019 के विधानसभा चुनाव में केवल 36278 वोट मिले थे। भाजपा वोट प्रतिशत गिरकर 25.30 प्रतिशत ही रह गया। कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस नेता राव दानसिंह का हैं। उनको वर्ष 2014 में 49233 वोट मिले थे। जबकि 2019 में 46478 वोट ही मिले। उनका वोट प्रतिशत गिरकर 32.43 प्रतिशत रह गया। भाजपा व कांग्रेस के वोट प्रतिशत के गिरावट का लाभ उठाने की तैयारी आप पार्टी ने शुरू कर दी है। आप पार्टी ने पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव के नेतृत्व में महेंद्रगढ़ विधानसभा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

16 दिन में जुड़े में 50 हजार लोग

आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने बताया कि 11 मार्च पार्टी की ओर प्रदेशभर में सदस्यता अभियान शुरू किया था। आम आदमी पार्टी से लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं। महेंद्रगढ़ लोकसभा में 26 मार्च में 50 हजार नए लोग जुड़े हैं। महेंद्रगढ़ विधानसभा में नए सदस्य जोड़ने में प्रदेशभर में सांतवे स्थान पर रही।

Tags

Next Story