Mahendragarh-Narnaul News : अपराध का ग्राफ में नारनौल शहर में सर्वाधिक, दूसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ सिटी

Mahendragarh-Narnaul News :  अपराध का ग्राफ में नारनौल शहर में सर्वाधिक, दूसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ सिटी
X
सबसे कम या यूं कहे शांत एरिया सतनाली व अटेली है। कनीना, सदर महेंद्रगढ़, सदर नारनौल, निजामपुर जैसे एरिया में पहले के मुकबाले अभी धीरे-धीरे अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

नारनौल। अगर हम प्रदेशभर के अन्य जिलों के आपराधिक रिकार्ड को खंगाले तो उनके मुकाबले महेंद्रगढ़ जिला सबसे शांतप्रिय जिला में अभी तक शुमार है। अकेले महेंद्रगढ़ जिला के अंदरूनी आपराधिक ग्राफ पर नजर दौड़ाएं तो सामने आता है कि नारनौल शहर ऐसी जगह है, जहां अपराध जिला में सर्वाधिक होता है। इसके बाद महेंद्रगढ़ शहर और नांगल चौधरी एरिया का नंबर आता है। सबसे कम या यूं कहे शांत एरिया सतनाली व अटेली है। कनीना, सदर महेंद्रगढ़, सदर नारनौल, निजामपुर जैसे एरिया में पहले के मुकबाले अभी धीरे-धीरे अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

यूं समझें महेंद्रगढ़ जिला की स्थिति

वर्ष 2006 में पंचायती राज्य मंत्रालय ने महेंद्रगढ़ नामित किया। देश के 250 सबसे पिछड़े जिलों में से एक (कुल 640 में से) यह हरियाणा के दो जिलों में से एक है। इसमें महेंद्रगढ़ व सिरसा जिला आता है। महेंद्रगढ़ जिला की भूगोल स्थिति की बात करें तो यह पूर्व में भिवानी और रेवाड़ी जिले, उत्तर में रेवाड़ी जिले और राजस्थान के अलवर जिले, राजस्थान के अलवर, जयपुर और सीकर जिलों और पश्चिम में सीकर और राजस्थान के झुन्झुनूं जिलों से पश्चिम में स्थित है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 1939.6 वर्ग किलोमीटर हैं, जिसमें से 1916.9 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण और 22.7 वर्ग किलोमीटर शहरी क्षेत्र में आता है। इसमें नारनौल उप मंडल का कुल क्षेत्रफल 952.9 वर्ग किलोमीटर और महेन्द्रगढ व कनीना उपमंडल का कुल क्षेत्रफल 986.7 वर्ग किलोमीटर है। 2011 की जनगणना के अनुसार महेन्द्रगढ जिले की जनसंख्या 9,22,088 हैं, जिसमें 4,86,665 पुरूष और 4,35,423 महिलाएं शामिल हैं। तीन उप मंडल नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना है। पांच तहसील नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली व नांगल चौधरी है। एक उप तहसील सतनाली है। आठ विकास खंड नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली, नांगल चौधरी, निजामपुर, सतनाली व सिहमा है। साक्षरता दर 77.72 प्रतिशत है। गांव 374 है। कृषि खेती योग्य कुल भूमि 1,58,695 हैक्टेयर है। जिला की कुल लंबाई : 1,899 किलोमीटर 2 (733 वर्ग मील) है। जिला में सड़कों की लंबाई 936 किलोमीटर है।

कहां कितना है अपराध का ग्राफ

जिला में पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारनौल में और उप अधीक्षक कार्यालय नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में है। साइबर थाना व महिला थाना को जोड़ दे तो 12 पुलिस थाना है। इनके अधीन सात पुलिस चौकी महावीर चौकी, आकोदा चौकी, गहली चौकी, कांटी चौकी, माधोगढ़ चौकी, दौंगड़ा चौकी व फैजाबाद चौकी है। इस साल जनवरी से अब तक सबसे ज्यादा एफआईआर पुलिस ने नारनौल सिटी था में 273 दर्ज की है। हालांकि पुलिस सूत्रों का तर्क यह भी है कि अदालत की ओर से पीओ घोषित के केस अधिकांश नारनौल सिटी थाना में ही दर्ज होते है। इसी वजह से यह ग्राफ बढ़ा है। जबकि दूसरा पहला यह भी है कि जिला में सबसे बड़ा शहर नारनौल है, जिसका आबादी डेढ़ लाख के करीब है। दूसरे नंबर पर महेंद्रगढ़ सिटी और नांगल चौधरी एरिया है। महेंद्रगढ़ सिटी में 118 और नांगल चौधरी में 117 केस दर्ज हो चुके है। हालांकि महेंद्रगढ़ सदर थाना में 127 एफआईआर है। यह एरिया के हिसाब से बड़ा क्षेत्र है। इसी तरह नारनौल सदर क्षेत्र में 150 केस रजिस्टर्ड हो चुके है। इसी तरह कनीना शहर में 95, निजामपुर में 72, कनीना सिटी में 69 केस दर्ज हुए है। अटेली और सतनाली ही ऐसा एरिया है जहां अपराध कम है। दोनों जगह 53-53 केस दर्ज किए गए है। साइबर थाना में छह और महिला पुलिस थाना में 40 केस रजिस्टर्ड हुए है। तीन ओर से राजस्थान सीमा से सटे होने के कारण आपराधिक घटनाएं अधिक होना यह भी एक मुख्य कारण है।

Tags

Next Story