Mahendragarh News : नई डीएमसी की नियुक्ति के बाद शहर में जगी विकास की आस

Mahendragarh News : नई डीएमसी की नियुक्ति के बाद शहर में जगी विकास की आस
X
डीएमसी ने नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी व शहर पार्षदों के साथ बैठक की। इसकेे बाद डीएमसी ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया।

महेंद्रगढ़। नवनियुक्त डीएमसी वैशाली शर्मा के महेंद्रगढ़ दौरे के बाद शहर में विकास कार्य शुरू होने की एकबार फिर से उम्मीद जगी है। डीएमसी ने नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी व शहर पार्षदों के साथ बैठक की। इसकेे बाद डीएमसी ने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया।

बता दें महेेंद्रगढ़ जिले की सड़कें खस्ता हालत की वजह से प्रदेशभर में चर्चित हैं। शहर की सड़कों की स्थिति भी काफी दयनीय हैं। वर्ष 2022 में नई शहरी सरकार का गठन होने के बाद शहर के लोगों शहर में विकास को लेकर काफी उम्मीदें थी, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी शहर में कोई विकास कार्य शुरू नहीं पाए। इससे शहर के लोगों में रोष बढ़ने लगा था तथा शहर के पार्षदोंं को लोग कोसने लगे थे। 27 नंवबर नगर पालिका के प्रधान रमेश सैनी व पार्षदों ने भी बैठक आयोजित कर नाराजगी जाहिर की थी। शहर के पार्षदों ने नगर पालिका के अधिकारियों को भ्रष्ट व कामचोर बताया था तथा उनकी जगह अन्य अधिकारियों की नियुक्ति करने की मांग की थी। पार्षदों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेट भी दिया था। पार्षदोें की चेतावनी के बाद डीएमसी वैशाली सिंह ने पार्षदों के साथ बैठक करने नगर पालिका पहुंची।

डीएमसी ने किया विभिन्न जगहों का निरीक्षण

शहर के पार्षदों के साथ बैठक करने के बाद डीएमसी ने शहर का दौरा भी किया। उन्होंने शहर के 11 हट्टा बाजार, सैनीपुरा बाजार, धोलपोश गोशाला रोड, डाइट से प्रजापति चौपाल, मसानी चौक से आनंद मैरिज पैलेस तक की सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएमसी ने सिनेमा रोड, ब्रह्मदेव चौक व आईटीआई रोड सहित अन्य मुख्य मार्गों का दौरा कर समस्याओं को जानकारी ली। इस दौरान शहर के लोगों ने भी डीएमसी को समस्याओं के बारे में अवगत कराया।

सफाई व्यवस्था पर दिया जाएगा ध्यान

डीएमसी वैशाली सिंह ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद वे पहली बार महेंद्रगढ़ आई हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आह्वान पर प्रदेश के सभी नगर परिषद व नगर पालिकाओं में दस दिन तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक ली है। आज का दौरा करके सभी समस्याओं को जानकारी हासिल कर ली गई हैैं। हमारे पास जो संसाधन उपलब्ध है उन्हें बढ़ाकर शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा जिन कारणों से शहर के विकास रूके हुए उनकों दूूर करके शहर में विकास कार्य शुरू कराएं जाएंगे। जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

ये भी पढ़ें- Rohtak Nagar Nigam : सफाई के लिए पांच जोन में बांटा रोहतक शहर, नगर अभियंता होंगे इंचार्ज

Tags

Next Story