दुल्हन गोलीकांड का मुख्य आरोपी साहिल गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

दुल्हन गोलीकांड का मुख्य आरोपी साहिल गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला
X
मामले में और आरोपितों की तलाश में कई जगह छापेमारी की जा रही है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी उदय सिंह मीना ने डीएसपी महेश कुमार के नेतृत्व में छह टीमों का गठन था।

रोहतक : दुल्हन को गोली मारने के आरोपित साहिल को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसके दो नाबालिग साथियों को भी पुलिस ने एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। इस मामले में अभी और कई लोगों की तलाश चल रही है। पुलिस को आरोपित के पास से हथियार भी बरामद करना है।

एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। जिसमें सीआईए-1 स्टाफ के प्रभारी अनेश कुमार, सीआईए-2 के प्रभारी नरेश कुमार समेत थाना बहुअकबरपुर के प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गई। यह टीमें आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। आरोपित बार-बार अलग अलग जगह छिप रहा था। टीम ने छापेमारी करते मुख्य आरोपित साहिल निवासी सांपला को हरियाणा-उत्तर प्रदेश की सीमा पर गांव पलड़ी (सोनीपत) से गिरफ्तार किया। आरोपित बार बार अलग अलग जगह छीप रहा था। वारदात के षड़यंत्र में शामिल रहे दो नाबालिग किशोरों को पहले ही काबू किया जा चुका है।

बता दे कि एक दिसम्बर की रात को मोहन निवासी भाली ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसकी शादी तनिष्का के साथ एक दिसम्बर को हुई है। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को अपने घर भाली लेकर जा रहा था। गाड़ी में वह, उसकी पत्नी, उसका भाई और साला बैठे हुए थे। उनकी गाड़ी रात को गांव भाली में स्थित शिव मंदिर के पास पहुंची। तभी इनोवा गाड़ी ने ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी रूकवा ली। गाड़ी से नीचे उतरे युवकों ने उनकी गाड़ी की चाबी छीन ली। वह जब तक कुछ समझ पाते हमलावरों ने तनिष्का को गोलियां मार दी। आरोपित उनके भाई सुनील से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। गोली लगने से घायल तनिष्का को उपचार के पीजीआई भर्ती कराया गया। पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती तनिष्का की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर गर्दन के पास लगी हुई एक गोली निकाल चुके हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में लगी गोलियाें को निकालने के लिए डॉक्टर की टीम प्रयास कर रही है। अभी युवती को स्वस्थ्य होने में समय लग सकता है।

Tags

Next Story