हरियाणा में बड़ा हादसा : पिकअप गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, 17 घायल

हरिभूमि न्यूज. जींद
गांव कंडेला के निकट जींद-चंडीगढ नेशनल हाईवे पर टाटा एस गाडी तथा ट्रक के बीच हुई आमने सामने की भिड़ंत में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। मृतक तथा घायल हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन कर घर वापस लौट रहे थे। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव नारनौंद निवासी प्यारेलाल की मौत होने पर उसके परिवार के 23 लोग हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करने के लिए टाटा एस गाडी में सवार होकर गए हुए थे। मंगलवार सुबह सभी लोग गाड़ी से घर वापस लौट रहे थे। गांव कंडेला लक्ष्य प्लांट के निकट जींद-चंडीगढ नेशनल हाईवे पर जींद की तरफ से जा रहे तेजरफ्तार ट्रक ने टाटा एस गाडी को टक्कर मार दी। जिसमे नारनौंद निवासी चन्नो (45), शिशपाल 39, अंकूश 15, धन्नों 70, सूरजी 65 तथा एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जो पंजाब का रहने वाला है। इसके अलावा टाटा एस में सवार 17 अन्य लोग भी घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतकों के शवों तथा घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक को मौके पर छोडकर फरार हो गया। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि टाटा एस गाडी तथा ट्रक के बीच हुई भिडंत में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। मृतक तथा घायल हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन कर घर वापस लौट रहे थे।
सामान्य अस्पताल में भर्ती घायल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS