Haryana में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : खट्टर सरकार ने 21 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए

बजट के पहले हरियाणा में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। खट्टर सरकार ने 21 आईएएस व 3 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है। वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. एन. रॉय को अभिलेखागार, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभागों का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खेल एवं युवा मामले विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और खेल एवं युवा मामले विभागों के प्रधान सचिव अपूर्व सिंह को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभागों का प्रधान सचिव लगाया गया है। रोहतक मण्डल, रोहतक के आयुक्त और आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली पंकज यादव को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया है।हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव वजीर सिंह गोयत को उच्च शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं सचिव, तकनीकि शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा हरियाणा मानवाधिकार आयोग का सचिव लगाया गया है। फरीदाबाद मण्डल, फरीदाबाद के आयुक्त, विशेष आयुक्त, हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, मेवात एरिया तथा मेवात विकास एजेंसी, नूहं के चेयरमैन संजय जून को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा आवास आयुक्त, हरियाणा भवन, नई दिल्ली का कार्यभार सौंपा गया है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव भुपिंदर सिंह को हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा, सहकारिता विभाग की सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव गीता भारती को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां, हरियाणा लगाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव और तकनीकि शिक्षा विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव चंद्रशेखर खरे को हरियाणा मानव संसाधन विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। गुरुग्राम के उपायुक्त यश गर्ग को हरियाणा लोक सेवा आयोग का सचिव लगाया गया है। जींद उपायुक्त नरेश कुमार को नगर निगम, करनाल का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, करनाल लगाया गया है। नगर निगम, अंबाला के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, अंबाला धीरेंद्र खडगटा को नगर निगम, यमुनानगर का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, यमुनानगर लगाया गया है। नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, यमुनानगर अजय सिंह तोमर को सिरसा का उपायुक्त लगाया गया है।
रोहतक के उपायुक्त और गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार-1 को श्रम आयुक्त, हरियाणा और श्रम विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। नूंह के उपायुक्त और मेवात विकास एजेंसी, नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शक्ति सिंह को रोहतक का उपायुक्त लगाया गया है। करनाल उपायुक्त, करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन (दृश्या) के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशांत कुमार यादव को गुरुग्राम का उपायुक्त लगाया गया है।राज्य परिवहन, हरियाणा के निदेशक और परिवहन विभाग के विशेष सचिव विरेंद्र कुमार दहिया को जींद का उपायुक्त लगाया गया है।सिरसा के जिला उपायुक्त अनीश यादव को करनाल का जिला उपायुक्त, करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, हरियाणा ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।नगर निगम, करनाल के आयुक्त और करनाल के जिला नगर आयुक्त मनोज कुमार-|| को नूंह का उपायुक्त और मेवात विकास एजेंसी, नूंह का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त श्रम आयुक्त हरियाणा व ईएसआई के अतिरिक्त निदेशक विरेंद्र लाठर को अंबाला, नगर निगम आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, अंबाला लगाया गया है।पदस्थापन के आदेश का इंतजार कर रहे बलप्रीत सिंह को सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) अम्बाला कैंट, अम्बाला कैंट में आबकारी क्षेत्र में सरकारी भूमि प्रबंधन के लिए एस्टेट ऑफिसर लगाया गया है। समालखा के सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) व एडिशनल कलेक्टर श्री अश्वनी मलिक को वर्तमान कार्यभार के साथ पानीपत का सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) व एडिशनल कलेक्टर लगाया गया है। पानीपत के सब डिविज़नल ऑफिसर (सिविल) धीरज चहल को हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में उप सचिव लगाया गया है। कुरुक्षेत्र जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ और लाडवा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पुलकित मल्होत्रा को पंचकूला जिला परिषद में अतिरिक्त सीईओ एवं मोरनी का खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लगाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS