Haryana Boxing Sangh : दूसरी बार हरियाणा बॉक्सिंग संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए मेजर सत्यपाल सिंधु

Haryana Boxing Sangh : दूसरी बार हरियाणा बॉक्सिंग संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए मेजर सत्यपाल सिंधु
X
यह चुनाव 3 साल के हुआ है। सोमबीर सिंह को उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार को सचिव चुना गया। वहीं 5 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं

रोहतक : हरियाणा बॉक्सिंग संघ का चुनाव रविवार को हुआ। इसमें मेजर सत्यपाल सिंधु निर्विरोध दूसरी बार संघ के अध्यक्ष चुने गए। यह चुनाव 3 साल के हुआ है। सोमबीर सिंह को उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार को सचिव चुना गया।

वहीं विक्रम ढुल, गुलशन, मनोज और रवि को सह सचिव चुना गया। कैप्टन परवीर गहलौत को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके साथ ही वेदप्रकाश, संदीप मोर, बलजीत और यशपाल को एक्जीक्यूटिव मेंबर बनाया गया। खास बात ये रही कि 15 पदों के लिए 15 ही नामांकन पत्र आए थे।

चुनाव के दौरान रिटायर्ड सेशन जज अमरजीत सिंह रहे रिटटिर्निंग ऑफिशर, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की गोआ से आई धनुष्का डिमागा को बनाया गया ऑब्जर्वर, हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से रामनविास हुड्डा ऑब्जर्वर रहे। अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने कहा हरियाणा बॉक्सिंग संघ के हमेशा प्रयास रहे हैं कि खेल और खिलाड़ियों को नई बुलंदियों पर पहुंचाएं।

Tags

Next Story