बिग ब्रेकिंग : दो महिलाओं को गोली मारकर व्यक्ति ने खुद भी की आत्महत्या, रोहतक में वारदात

रोहतक केे गांव गांधरा में एक व्यक्ति ने 2 महिलाओं को गोली मार दी। जिसके बाद व्यक्ति ने खुद को भी सिर में गोली मार ली। तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है कि किस कारण से वारदात की गई है। फिलहाल घायल महिलाएं बयान नहीं दे सकी हैं।
शुक्रवार सुबह रमेश नाम का व्यक्ति अपनी भाभी उर्मिला के घर में घुस गया। आरोप है कि रमेश ने अचानक उर्मिला पर फायरिंग कर दी। इसके बाद वहीं बैठी चन्द्रो को भी गोली मारी। चन्द्रो की पुत्रवधू गांव की पूर्व सरपंच है। बताया जा रहा कि दोनों को गोली मारने के बाद रमेश ने खुद को भी गोली मार ली। ताबड़तोड़ 3 गोलियों की आवाज़ सुनकर ग्रामीण इक्कठा हो गए। ग्रामीण तीनों को पीजीआई लेकर आए और वारदात की सूचना पुलिस को दी। पीजीआई में रमेश की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बयान लेने की कोशिश कर रही थी। मामला रंजिश को लेकर बताया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS