अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए जींद जिले के हॉकी खिलाड़ी मनदीप व अमनदीप

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए जींद जिले के हॉकी खिलाड़ी मनदीप व अमनदीप
X
डा. संदीप गोयत हॉकी कोच व रविन्द्र श्योकंद हॉकी कोच ने बताया कि एक बार फिर भारतीय जुनियर हॉकी टीम ने फाईनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर मलेशिया में सुल्तान जोहर कप पर कब्जा किया है।

जींद : नरवाना के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनदीप मोर व अमनदीप बैनीवाल ने भारतीय टीम में खेलकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश, प्रदेश व नरवाना का नाम रोशन किया है। डा. संदीप गोयत हॉकी कोच व रविन्द्र श्योकंद हॉकी कोच ने बताया कि एक बार फिर भारतीय जुनियर हॉकी टीम ने फाईनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर मलेशिया में सुल्तान जोहर कप पर कब्जा किया है।

अमनदीप बैनीवाल ने प्रतियोगिता में सबसे पहला गोल किया जो मलेशिया के खिलाफ था तथा एक गोल आस्ट्रेलिया के खिलाफ किया। अमनदीप ने भी ओलम्पियन प्रदीप मोर व मनदीप मोर की तरह इस प्रतियोगिता में अच्छे खेल का प्रदर्शन किया तथा भारतीय टीम को गोल्ड जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता ने भारत के अतिरिक्त ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जापान, दक्षिण अफ्रीका व मलेशिया की टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर नरवाना के शहीद भगत सिंह हॉकी क्लब प्रधान भारत भूषण गुप्ता व जिला खेल अधिकारी संतोष धीमान ने नरवाना के दोनों खिलाड़ियों व नरवाना के सभी हॉकी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा कहा कि नरवाना पहुंचने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। दूसरी तरफ भारतीय सीनियर हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग खेल रही है। जिसमें स्पेन व न्यूजीलैंड के साथ दो-दो मैच होंगे। 28 अक्टूबर को भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड पर 4-3 से विजय प्राप्त की। मनदीप मोर ने दो गोल दाग कर भारतीय टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tags

Next Story