Mandi Bhav : बासमती सहित दूसरी सभी धान के रेट ने तोड़े रिकाॅर्ड, अभी भाव और बढ़ने की उम्मीद

Mandi Bhav : बासमती सहित दूसरी सभी धान के रेट ने तोड़े रिकाॅर्ड, अभी भाव और बढ़ने की उम्मीद
X
एशिया की प्रमुख अनाज मंडियो में एक पूंडरी की अनाज मंडी में इन दिनों बासमती धान की फूल आवक चल रही है और इस धान में लगातार तेजी के चलते भाव 5550 रुपए क्विंटल के पार हो गए हैं।

पूंडरी ( कैथल )

बासमती धान में एशिया की प्रमुख अनाज मंडियो में एक पूंडरी की अनाज मंडी में इन दिनों बासमती धान की फूल आवक चल रही है और इस धान में लगातार तेजी के चलते भाव 5550 रुपए क्विंटल के पार हो गए हैं। बासमती धान को हैफेड एजैंसी भरपूर मात्रा में ले रही है, वहीं निर्यातकों के प्रतिनिधियों द्वारा भी बासमती धान को लिया जा रहा है। बासमती धान में तेजी आ जाने से किसानों के चेहरों पर चमक है, वहीं कुछ किसान अभी भी 6 हजार रुपए होने की उम्मीद के चलते इस अपने घरों में ही रोके हुए हैं। अनाज मंडी में अपनी बासमती धान बेचने आए किसानों ने बताया कि उन्होंने अपना बासमती धान 5500 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा है।

1121, 1718 धान के रहे सीजन के सबसे अधिक भाव

उचाना : जींद की उचाना मंडी में भी बासमती धान के भाव में निरंतर तेजी जारी है। भाव बढ़ने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हो रहा है। सीजन की शुरूआत से ही बासमती के भाव किसानों को बीते साल से अधिक मिल रहे हैं। 1121 धान के सीजन के सबसे अधिक भाव रहे। हाथ से झड़ी 1121 धान 4191 रुपये तक बिकी तो हाथ की झड़ी धान 1718 भी सीजन के सबसे अधिक भाव 3851 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी। किसानों को आने वाले दिनों में भाव बढ़ने की उम्मीद है। किसानों ने कहा कि इस बार सीजन की शुरूआत में धान 1509 के भाव किसानों को बीते साल से अधिक मिले तो अब बासमती के भाव भी बीते साल से अधिक मिल रहे हैं। धान 1121, 1718 के भाव निरंतर बढ़ रहे हैं। हाथ से झड़ाई की गई धान मंडी में आते ही अच्छे भाव पर बिकने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हो रहा है। इस बार आवक भी अधिक है।

Tags

Next Story