Mandi Bhav : धान की फसल ने की किसानों की मौज, पीआर व 1509 की आवक बीते साल से अधिक, इतना पहुंचा रेट

Mandi Bhav : धान की फसल ने की किसानों की मौज, पीआर व 1509 की आवक बीते साल से अधिक, इतना पहुंचा रेट
X
दीपावली के पर्व से पहले धान 1509 के भाव बढ़ने, पीआर धान मंडी में आते ही बिकने से किसानों के चेहरे खिले नजर आने लगे है। इस बार बढ़ी धान की आवक ने किसानों की बल्ले-बल्ले कर दी है।

हरिभूमि न्यूज : उचाना

दीपावली के पर्व से पहले धान 1509 के भाव बढ़ने, पीआर धान मंडी में आते ही बिकने से किसानों के चेहरे खिले नजर आने लगे है। इस बार बढ़ी धान की आवक ने किसानों की बल्ले-बल्ले कर दी है। भाव भी बीते साल से अधिक है तो आवक भी ज्यादा है। मार्केट कमेटी में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार 21 अक्टूबर तक 1509 धान 74881 क्विंटल आ चुकी है। बीते साल अब तक 19833 क्विंटल आई है। बीते साल की अपेक्षा इस साल तीन गुणा अधिक आवक हो चुकी है। 55048 क्विंटल आवक इस साल अधिक हुई है। भाव इस साल 2751 रुपये प्रति क्विंटल से 3351 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे हैं।

बीते साल इन दिनों 2701 रुपये से 3111 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे थे। इस बार भाव भी अधिक है तो आवक भी अधिक है। पीआर धान अब तक 60488 क्विंटल आ चुकी है तो पिछले साल 55983 क्विंटल आई थी। इस साल अब तक 4501 क्विंटल पीआर मंडी आ चुकी है। हैफेड, एफसीआई, खाद्य आपूर्ति विभाग अलग-अलग दिन इसकी खरीद कर रहा है। किसान धर्मबीर, निहाल सिंह, मंजीत ने कहा कि बीते साल से अधिक भाव धान 1509 के सीजन से पहले ही मिलने लगे थे। इस बार आवक भी बीते साल से अधिक है। पीआर धान भी इस साल मंडी में आते ही बिकने से किसान खुश है। धान की फसल के मिल रहे अच्छे भाव से किसानों की बल्ले-बल्ले है। दीपावली का त्योहर इस बार किसानों के लिए खुशियों वाला रहा है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि धान 1509 की आवक बीते साल से अधिक है तो पीआर धान भी अब तक बीते साल से अधिक पहुंची है।

Tags

Next Story