हरियाणा में मानसून सक्रिय : अगले 3 दिन बरसेंगे मेघ, कुछ जगह होगी तेज बरसात

हरिभूमि न्यूज : हिसार
प्रदेशभर में मानसून सक्रिय है। रविवार सुबह से ही ज्यादातर जिलों में जमकर बारिश हुई।हिसार में बीते 24 घंटों में 104 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जो 27 वर्ष का रिकॉर्ड है। सोनीपत में 89 मिलीमीटर, भिवानी में 24, जींद में 76.2 एमएम बारिश हुई। घंटों हुई बारिश से तापमान में 7 से 10 डिग्री की गिरावट हुई।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बने एक कम दबाब का क्षेत्र, उत्तर पाकिस्तान के साथ लगते पंजाब पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने तथा मानसून टर्फ सामान्य स्थिति में आने से राज्य में मानसून 27 जुलाई से पूरी तरह से सक्रिय है। इसके अलावा मौसमी सिस्टमों के बने रहने से मॉनसून की सक्रियता प्रदेशभर में 31 जुलाई तक बने रहने की संभावना है।
अगले तीन दिन ज्यादातर स्थानों पर हवाओं तथा गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी होने की संभावना है। बुधवार को हुई अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से खरीफ की फसलों खासकर कपास व नरमा की बढ़वार तेज होगी। इसके साथ धान की बिजाई भी रफ्तार पकड़ेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS