Train Cancel : नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के चलते कई रेलगाड़ियां 29 मार्च तक रद्द, देखें लिस्ट

Train Cancel : नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के चलते कई रेलगाड़ियां 29 मार्च तक रद्द, देखें लिस्ट
X
बीकानेर मंडल के हिसार-भटिंडा रेलखंड पर सिरसा स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण 29 मार्च तक नॉन-इंटरलाकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

हरिभूमि न्यूज : भिवानी

बीकानेर मंडल के हिसार-भटिंडा रेलखंड पर सिरसा स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण 29 मार्च तक नॉन-इंटरलाकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 04572 धुरी-सिरसा रेलसेवा 22 से 29 मार्च तक हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी, अर्थात यह रेलसेवा हिसार-सिरसा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

यह जानकारी देते हुए रेल उपभोग्ता सलाहकार समिति के सदस्य हरीश गोस्वामी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04573 सिरसा-लुधियाना रेलसेवा 22 से 29 मार्च तक हिसार से लुधियाना के लिए संचालित होगी, अर्थात यह रेलसेवा सिरसा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04782 रेवाड़ी-भटिंडा रेलसेवा 22 से 29 मार्च तक हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी, अर्थात यह रेलसेवा हिसार-भटिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04781 भटिंडा-रेवाडी रेलसेवा 22 से 29 मार्च तक हिसार से रेवाड़ी के लिए संचालित होगी, अर्थात यह रेलसेवा भटिंडा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14085 तिलकब्रिज-सिरसा रेलसेवा 22 से 28 मार्च हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी, यह रेलसेवा हिसार-सिरसा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14086 सिरसा-तिलकब्रिज रेलसेवा 23 से 29 मार्च तक हिसार से तिलकब्रिज के लिए संचालित होगी, यह रेलसेवा सिरसा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14731 दिल्ली-भटिंडा रेलसेवा 26 से 28 मार्च हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी, यह रेलसेवा हिसार-भटिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14732 भटिंडा-दिल्ली रेलसेवा 27 से 29 मार्च तक हिसार से दिल्ली के लिए संचालित होगी, यह रेलसेवा भटिंडा-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14730 फजिलका-रेवाडी रेलसेवा 27 मार्च को भटिंडा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

Tags

Next Story