Holi Festival 2021 : रंग- गुलाल और पिचकारी से सजे बाजार

कुरुक्षेत्र : होली के लिए बाजार पूरी तरह से सज गए हैं। पिचकारियां, गुलाल, रंग-बिरंगी टोपियां बिकने लगी हैं। बाहुबली, कोहली और धोनी की पिचकारी बच्चों खूब पसंद आ रही है। इस बार होली में रंग फेंकने के लिए सिलेंडर स्टाइल की पिचकारी बाजार में आई है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
दुकानदार राजकुमार व हर्षित मिगलानी ने बताया कि पिचकारी और रंग की खपत काफी कम हो गई है, लेकिन आज भी बच्चों के लिए फेवरेट पिचकारी ही है। तभी ऐसी पिचकारियों को ही सजाकर रखा है ताकि बच्चों की नजर उस पिचकारी पर जाए। इस साल नई पिचकारियों में बच्चों की पसंद कलर से भरी पिचकारी है। पिछले साल की तरह इस साल भी गुब्बारों बाल सेट खूब बिक रहा है। उन्हाेंने बताया कि बच्चे सबसे अधिक मुखौटे मांगते हैं। जिसमें क्रिकेटर के मुखौटे अधिक ले रहे हैं। इसके साथ ही प्रेशर पाइप, टैंक भी बच्चे मांग रहे हैं जिन्हें दुकान पर सजाया है। गुलाल में इस बार हर्बल गुलाल की अधिक डिमांड है। दुकानदारों का भी कहना है कि अधिकतर लोग उनसे हर्बल गुलाल मांग रहे हैं।
बाहुबली बन खेलेंगे होली
बाहुबली बनकर बच्चे होली खेलेंगे। बाजार में होली के लिए मिलने वाले बाहुबली मास्क भी बच्चों को लुभा रहे हैं। इसके साथ ही छोटा भीम, डोरेमान, भूत व कंकाल मास्क भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं लड़कियों को रंग-बिरंगे पंखों से सजे तितली, परी जैसे मास्क लुभा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि मास्क रंगों से होने वाले नुकसान से चेहरे की रक्षा करता है। इस वजह से हर आयु वर्ग के लोग इसे पसंद करते हैं।
हर्बल रंगों की मांग ज्यादा
रंगों में होने वाले कैमिकल की वजह से लोगों की पहली पंसद हर्बल रंग बना हुआ है। इसमें चंदन के साथ ही विभिन्न प्रकार के हर्बल से बने रंगों की मांग ज्यादा है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के फूल व फलों की खुशबू वाले गुलाल भी अपनी खुशबू और चटख रंगों से दूर से ही लोगों को लुभा रहे हैं। पिचकारियों में कार्टून कैरेक्टर छाया हुआ है। छोटा भीम, छुटकी, डोरेमॉन, एंग्री बर्ड, डोरेमॉन बच्चों के बीच खास बने हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS