कुरुक्षेत्र में विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले - ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित, सुसाइड नोट मिला

कुरुक्षेत्र में विवाहिता ने की आत्महत्या, पिता बोले - ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित, सुसाइड नोट मिला
X
कुरुक्षेत्र शहर की शांति नगर गली नंबर 7 में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुलविंद्र कौर के रूप में हुई है।

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र शहर की शांति नगर गली नंबर 7 में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कुलविंद्र कौर के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मौक से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एलएनजेपी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक महिला के पिता कुलदीप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी बेटी कुलविन्द्र की शादी वर्ष 2013 को गुरविन्द्र सिंह पुत्र हरनेक सिह वासी जाजनपुर कैथल के साथ की थी जिसके बाद उनकी एक लड़की अलीश उम्र 7 साल व लड़का अलवीश उम्र 3 साल है। शादी में उसने अपनी हैसियत अनुसार दहेज दिया था। उसका दामाद एयर फोर्स मे नौकरी करता है। उसकी बेटी की सास व उसके भाई कुलविन्द्र कौर को और ज्यादा दहेज लाने के लिए तंग करते थे। वर्ष 2020 में उसने कुरुक्षेत्र शांति नगर में घर बनवाया था। उसकी लड़की ने उसे फोन कर बताया कि उसका पति गुरविंद्र उसे फोन पर तंग करता है। कहता है कि सारी प्रॉपर्टी बेच कर तेरे को यहीं पर छोड़कर आस्ट्रेलिया अपनी मां व भाई के पास जाउंगा।

परेशान होकर कुलविन्द्र ने घर में चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। उसने एक सुसाइड नोट लिखकर उसकी लड़की अलीशा की जेब में डाल रखा था जिसने उसे फोन पर बताया कि उसकी मां ने दरवाजे को अंदर से बंद कर रखा है और दरवाजा नहीं खोल रही। सूचना पर वह उसके घर आया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मी खिड़की की ग्रील तोड कर अंदर घुसे और उसकी लड़की को पंखे से नीचे उतारा। कुलविन्द्र को बैड पर लिटाया तो उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने पति गुरविंद्र सिंह, सास माया देवी, उसका भाई शीशपाल व राजन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags

Next Story