बिना मां-बाप की बेटी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

बिना मां-बाप की बेटी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, पति गिरफ्तार
X
परिजनों ने आनन-फानन में मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया, ताकि पुलिस को सूचना न लगे। मगर मृतका के चचेरे भाई को जैसे ही यह सूचना मिली तो उसने निजामपुर चौकी में महिला के पति विजय कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत दी।

हरिभूमि न्यूज : नारनौल

गांव पांचनोता में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या ली। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बाद में मृतका के चचेरे भाई की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार लालीबाई पत्नी विजय ने आपसी कलह के चलते गांव के कुएं में कूदकर जान दे दी। महिला जब शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जिसका शव कुएं में तैरता मिला। परिजनों ने आनन-फानन में मृतका का अंतिम संस्कार भी कर दिया, ताकि पुलिस को सूचना न लगे। मगर मृतका के चचेरे भाई को जैसे ही यह सूचना मिली तो उसने निजामपुर चौकी में महिला के पति विजय कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

निजामपुर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि गांव पांचनोता में महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतका के एक लड़का व लड़की है। जिनकी उम्र 10-12 साल है। मृतका के माता-पिता व भाई भी नहीं है। चचेरे भाई की शिकायत पर उसके पति विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Next Story