शादी के 6 महीने बाद ही विवाहिता ने मौत को लगाया गले, ससुराल वालों पर केस

शादी के 6 महीने बाद ही विवाहिता ने मौत को लगाया गले, ससुराल वालों पर केस
X
मृतका साक्षी के परिजनों ने ससुराल पक्षों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास और पर केस दर्ज किया है।

हिसार। गांव भेरिया में 21 वर्षीय एक विवाहिता ने महज शादी के छह माह बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका साक्षी के परिजनों ने ससुराल पक्षों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसी प्रताड़ना से तंग आकर साक्षी ने अपनी जान दी है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति संदीप, सास बिमला, ननद मंजू व ऊषा पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि उसने 6 माह पूर्व साक्षी की शादी गांव भेरिया के संदीप से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही संदीप और उसके परिजनों उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। दोनों पक्षों में कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन उन्होंने साक्षी को तंग करने बंद नहीं किया और साक्षी सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया।

बहादुरगढ़ : फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे पर लटकता हुआ मिला। महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मायका पक्ष आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू होगी। मृतका की पहचान रानी पत्नी अतर सिंह के रूप में हुई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के एटा जिले का निवासी अतर सिंह यहां छोटूराम नगर में किराए पर रहता है। बुधवार की सुबह रानी का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने देखा तो संभाला लेकिन सांसे थमी हुई थी। इसके बाद अस्पताल में लाया गया। जहां रानी को मृत घोषित कर दिया गया। शव को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। इसके बाद रानी के मायका पक्ष को सूचना जारी कर दी गई। वीरवार को मायके पक्ष के लोग आ जाएंगे। इसके बाद उनके बयान होंगे। फिर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Tags

Next Story