विवाहिता बोली- दहेज हड़पने के लिए नामर्द बेटे से करवा दी शादी, कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाता पति

विवाहिता बोली- दहेज हड़पने के लिए नामर्द बेटे से करवा दी शादी, कभी    शारीरिक संबंध नहीं बनाता पति
X
पीड़िता ने बताया कि उसे शादी के 2-4 दिन बाद ही समझ में आ गया था कि उसका पति शादी के काबिल नहीं है। शादी के कई दिन बाद तक उसके पति ने उसके साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए।

हरिभूमि न्यूज : अंबाला

एक विवाहिता ने ससुरालियों पर नामर्द बेटे से शादी करवाने का आरोप लगाया है। उसका यह भी आरोप है कि दहेज हड़पने के लालच में आरोपियों ने उसकी अपने नामर्द बेटे से शादी करवाई थी। अब पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

अंबाला छावनी की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसके माता-पिता बैंक में नौकरी करते हैं। 8 नवंबर 2021 को उसकी शादी दिल्ली के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। युवक ने शादी डॉट कॉम पर उसके माता-पिता को अप्रोच किया था। उस वक्त बताया था कि वह आईआईटी खड़गपुर से पासआउट है। अमेरिका की एक कंपनी में वह डेढ़ करोड़ सालाना पैकेज पर नौकरी कर रहा है।

पीड़िता ने बताया कि शादी के वक्त ससुराल वालों ने कोई दहेज की मांग नहीं की लेकिन उन्होंने फिर भी सोने-चांदी व दहेज के अन्य सामान समेत शादी पर 92 लाख रुपए खर्च किए। जब वह ससुराल गई तो उसकी सास, ससुर, ननंद और पति ने उसे कम दहेज व दहेज में बड़ी गाड़ी न लाने के लिए ताने मारने शुरू कर दिए। बात यही नहीं रुकी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने कहा कि उसकी सास ने उसे हनीमून पर कहीं भी घूमने नहीं दिया। यही नहीं, उसके पति के पास यूएसए भी नहीं जाने दिया। पीड़िता ने बताया कि उसे शादी के 2-4 दिन बाद ही समझ में आ गया था कि उसका पति शादी के काबिल नहीं है। आरोप लगाया कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लालच में उनके बेटे की उससे शादी कराई है।

वह शादी के बाद उसके पति के साथ 19 नवंबर तक रही, लेकिन इस दौरान एक बार भी उसके पति ने उसके साथ कोई शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उसका पति शादी के बाद फेरा डालने भी अंबाला नहीं आया। काफी कहने के बाद वह 16 नवंबर 2021 को अंबाला पहुंचा। उसने अपनी मां को अपने पति व उसके परिवार के उसके साथ व्यवहार व पति के शादी के काबिल न होने की बात बताई। जब उसके माता-पिता ने युवक से पूछा तो वह घबरा गया। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता ने दहेज के लिए ही उसकी शादी कराई है। 19 नवंबर 2021 को उसका पति यूएसए चला गया। उसके बाद वह अपने घर अंबाला कैंट आ गई। ससुराल वालों ने उसका दहेज का सामान भी हड़प लिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story