देह व्यापार से इंकार करने पर विवाहिता को छत से फेंका

देह व्यापार से इंकार करने पर विवाहिता को छत से फेंका
X
विवाहिता गंभीर रूप से घायल, पति, सास, सुसर और बुआ पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पानीपत। देह व्यापार से इंकार करने पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिल कर अपनी पत्नी को घर की छत से नीचे फैंक दिया, इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं छत से नीचे फैंकने से पहले सुसरालियों ने उसकी जमकर पिटाई की। मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने विवाहिता के शरीर पर 21 चोट लगी होने की पुष्टी की।

इधर, विवाहिता की हालत जहां गंभीर बनी हुई है, वहीं महिला की शिकायत पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसके पति, सास, सुसर व इसकी बहन पर विभिन्न आरोपों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल विवाहिता व इसके परिजनों ने बताया कि विवाह दो साल पहले हुआ था और इनके एक पुत्र भी है। वहीं पति सट्टा खेलने व शराब पीने का आदी है। पति आए दिन पत्नी से रूपयों की मांग करता है, कई बार मायके वालों ने पति को नगदी दी, लेकिन समय के साथ उसकी रूपये की मांग बढती चली गई। पति ने अपने परिजनों के साथ मिल कर पत्नी पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया, इंकार करने पर आरोपितों ने विवाहिता को कई बार पीटा। इधर, वीरवार की सुबह आरोपितों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और उसे घर की छत से नीचे फैंक दिया। दूसरी ओर, घायल महिला की बुआ ने बताया कि आरोपितों ने कैंचे से उनकी भतीजी के शरीर पर वार कर रखे है और उसकी लगा दबा कर हत्या करने की चेष्टा की, आरोपितों ने उनकी भतीजी को छत से नीचे फैंक कर हत्या करने की चेष्टा की।

Tags

Next Story