महिला से धोखा : शादीशुदा युवक ने विधवा से मंदिर में रचाया दूसरा विवाह, दो साल बाद छोड़कर पहली पत्नी के पास गया

हरिभूमि न्यूज. अंबाला
एक विधवा से पहले शादीशुदा युवक ने मंदिर में शादी रचाई। फिर दो साल तक उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया। अब युवक उसे छोड़कर पहली पत्नी के साथ रहने लगा है। विधवा का आरोप है कि अब पति व उसकी पहली पत्नी उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पूरी साजिश में एक दोस्त की भी अहम भूमिका है। उसने भी विधवा महिला के बेटे के अपहरण की धमकी दी है। फिलहाल पुलिस नेब मामले में संलप्ति सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दशमेश मार्केट में हुई मुलाकात
मूलरुप से कुरुक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अंबाला शहर में रहती है। उसका एक बेटा है। उसने बताया कि वर्ष 2008 में उसकी पहली शादी राजपुरा गांव में हुई थी। जिसके बाद उसे बेटा हुआ जो अब दस साल का है। 2014 में उसके पति की मौत हो गई। बेटे की परवरिश के लिए वह अंबाला आ गई। यहां दशमेश कपड़ा मार्केट में एक दुकान पर काम करने लगी। यहीं उसकी मुलाकात दुकान पर काम करने वाले विकास उर्फ विक्की से हुई। विक्की ने उसे बताया था कि उसकी भी पहले सहारनपुर के बब्याल गांव की प्रियंका से शादी हुई थी। मगर उसका व्यवहार ठीक नहीं था जिस कारण उसने उसे तलाक दे दिया।
महिला के मुताबिक इसके बाद उसने विक्की से मंदिर में शादी कर ली। बेटे के साथ दोनों किराये के मकान में रहने लगे थे। तब विक्की के पास उसका दोस्त धूलकोट गांव का भूपेंद्र भी आता था। महिला ने बताया कि अक्सर भूपेंद्र उसके पति को भड़काता था। शादी होने के बावजूद उसने कई बार उसके पति को उससे अलग होने के लिए उकसाया था। साथ ही जरुरत पडऩे पर उसके बेटे के अपहरण की धमकी दी थी। उसने बताया कि पूरी साजिश में विकास व भूपेंद्र के अलावा ससुर महेश कुमार, सास सुधा, ननद विभू व मधु भी शामिल थी ।
2 साल बाद छोड़कर चला गया पति
महिला ने बताया कि दो साल तक विकास उसके साथ ठीक रहा और अचानक एक दिन उसे छोड़कर चला गया। साथ ही घर में रखे 40 हजार रुपये भी ले गया। उसने कई बार उसे फोन किया लेकिन वह वापिस नहीं आया। एक दिन विक्की ने बताया कि वह अपनी पहली पत्नी प्रियंका के पास सहारनपुर आया हुआ है। तब उसकी पत्नी ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि दो साल तक विक्की के माता-पिता व दोनों बहनें उनके पास आती जाती रही।
मगर विक्की के जाने के बाद उन्होंने भी आना छोड़ दिया। विधवा का आरोप है कि विक्की से शादी को लेकर उसके मायकेवालों ने भी उसके साथ सारे संबंध तोड़ दिए थे। अब मुश्किल में इस घड़ी में विक्की ने भी उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ कर उसे छोड़ दिया।अंबाला शहर की कोतवाली पुलिस ने विकास, भूपेंद्र, प्रियंका समेत सभी ससुरालियों के खिलाफ भादंसं की धारा- 417,493,496,506 व 120 बी के तहत केस दर्ज किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS