कार में अकेले रहने पर ही मास्क से छूट, रोड पर बिना मास्क पकड़े गए तो पांच सौ का जुर्माना, नहीं तो केस दर्ज

हरिभूमि न्यूज : रोहतक
पुलिस ने एक बार फिर से मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कहीं गांधीगीरी से काम लिया जा रहा है तो कहीं पूरी सख्ती दिखाई जा रही है। आने वाले दिनों में पुलिस का शिकंजा और कस सकता है। केवल चार पहिया में अकेले बैठे व्यक्ति को मास्क लगाने में छूट है।
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। पुलिस लोगों से गांधीगीरी से पेश आई। लोगों को मास्क दिए गए और फूलों में हार पहनाकर उन्हें समझाया। वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर भी जागरूक करने का प्रयास किया गया। अभियान की अगुवाई थाना अर्बन एस्टेट के एसएचओ प्रहलाद सिंह ने की। उन्होंने अपनी टीम के साथ जाट भवन, दिल्ली बाईपास, सेक्टर एक, दो और तीन में यह अभियान चलाया। लोगों के चालान भी किए और सैकड़ों वाहन चालकों को जागरूक किया गया।
बाजारों में चेकिंग शुरू
पुलिस टीमों ने बाजारों में घूमना शुरू कर दिया है। जहां भीड़ लगाई जाती है वहां लोगों को हटाया जा रहा है। दुकानदार से लेकर ग्राहकों का भी मास्क न पहनने की वजह से चालान किया जा रहा है। इसके अलावा रात दस बजे कर्फ्यू शुरू होने पर भी बिना मास्क घूमते पाए जाने पर चालान किए जा रहे हैं। सुबह पांच बजे तक पुलिस सड़कों पर घूमती रहती है।
मास्क न लगाना बड़ा खतरा
कोविड का खतरा बहुत बढ़ गया है। मास्क नहीं लगाना खुद के लिए और अन्य के लिए बड़ा खतरा बन गया है। पुलिस हर व्यक्ति से अपील कर रही है कि मास्क लगाकर ही बाहर आएं। केवल चार पहिया वाहन में अकेले बैठे चालक को ही मास्क लगाने की छूट है। क्योंकि वाहन में उसके अलावा कोई और नहीं होता। इसके अलावा सभी को मास्क लगाना होगा।
महेश कुमार, डीएसपी यातायात
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS