गद्दे की फैक्ट्री में लगी आग, साथ के मकान में हुआ नुकसान

गद्दे की फैक्ट्री में लगी आग, साथ के मकान में हुआ नुकसान
X
गद्दा फैक्ट्री में आगजनी से कोई नुकसान नहीं हुआ। आस-पास के घरों के लोगों ने आग (fire) पर पानी डालकर कुछ हद तक काबू करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंच कर लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया।

हरिभूमि न्यूज, महेंद्रगढ़। दीपावली की रात को अज्ञात कारणों के चलते आदर्श कॉलोनी में एक गद्दा फैक्ट्री में आग लगने के कारण नजदीक के मकान में भी आग लग गई। जिसमें मकान मालिक को काफी नुकसान (loss) हो गया।

गद्दा फैक्ट्री में आगजनी से कोई नुकसान नहीं हुआ। आस-पास के घरों के लोगों ने आग पर पानी डालकर कुछ हद तक काबू करने की कोशिश की। लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंच कर लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया।

गनीमत यह रही कि मकान में सो रहा एक व्यक्ति व उसका बच्चा बच गए। उपरी मंजील पर सोने के कारण इनको मुश्किल से बाहर निकाला गया। पीडि़त ने सिटी पुलिस में इसकी शिकायत भी दी है। एक अन्य हादसे में गांव खातीवास में पटाखों के कारण कड़बी में आग लग गई। जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है।

गद्दा फैक्ट्री के नजदीक लगे मकान के मालिक अशोक पुत्र राधेश्याम सैन ने बताया कि उसके मकान की दीवार के साथ लगती एक गद्दा फैक्ट्री है। जिसके अंदर दीवाली की रात लगभग 9 बजे आग लग गई। उस समय वह व तथा उसका लड़का, जो पैरों से अपंग है मकान की उपरी मंजली पर बने कमरे में सो रहे थे।

अचानक मकान में धुआं आने के कारण सांस लेने में दिक्त होने लगी तो उसने देखा कि कमरे में आग लगी हुई है। उसके बाद घर के लोगांे ने दोनों को बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को फोन किया। उसे पहले आस-पास के लोगों ने आग पर पानी डालते रहे, लेकिन आग बुझ नहीं रही थी। जिसके बाद दमकल को फोन किया गया। इस पर फायर ब्रिगेड कि गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।

आग लगने से घर में काफी नुकसान हो गया। वहीं पास में लगा एक नीम का पेड़ भी बुरी तरह से झुलस गया। मकान मालिक ने बताया कि इससे डिस टीवी की छतरी को भी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि उसका पिता अस्थमा का मरीज है जो बस स्टैंड के पास एक कुर्सी डालकर नाई का कार्य करता है। जिससे घर की आजीवीका चलती है। उन्हांेने आग से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।


Tags

Next Story