Mausam Ki Jankari : हरियाणा में फिर से बारिश की संभावना, किसानों के लिए अलर्ट ! जानें माैसम विभाग का पूर्वानुमान

हरिभूमि न्यूज : जींद
चक्रवात के चलते एक बार फिर मौसम परिवर्तनशील होने जा रहा है। जिसके चलते 17 अक्टूबर को बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। जिसके चलते अधिकत्तम तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। वीरवार को अधिकत्तम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे बिजाई कार्य को फिलहाल रोक दें। मौसम ठीक होने के बाद बिजाई करें। मानसून लौटने के बाद चक्रवात के चलते एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। जिसके चलते 16 अक्टूबर को बादल छाने तथा 17 अक्टूबर को बारिश की संभावना है। जिसके चलते अधिकत्तम तथा न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
अधिकत्तम तापमान 28 से 31 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच बना रहेगा। जबकि हवा की गति 5.6 किलोमीटर से 15.1 किलोमीटर रहने की संभावना है। मौसम के परिवर्तनशील होने से धान कटाई तथा रबी फसल बिजाई पर प्रभाव पडना भी लाजमी है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी हे कि मौसम को देखते हुए धान कटाई तथा सरसों बिजाई के कार्य को मौसम ठीक होने तक रोक दें। मौसम के ठीक होने के बाद ही अपने कृषि से संबंधित कार्य को करें। पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि 16 व 17 अक्टूबर को मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिसके चलते बारिश होने की संभावना है। किसान मौसम को देखते हुए कृषि से संबंधित कार्य को रोक दें और मौसम के ठीक होने का इंतजार करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS