Mausam Ki Jankari : हरियाणा सहित उत्तरी भारत में शीत लहर और कोहरा शुरू, इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान, और एनसीआर दिल्ली में इस सीजन की पहली शीत लहर ( Cold Wave ) चलने की संभावनाएं बन रही हैं। सम्पूर्ण मैदानी इलाकों पर नमी वाली पवनों और वैस्टर्न डिस्टरबेंस ( western disturbance ) के मिलन की वजह से में घना कोहरा ( Smog ) छाया हुआ है, और आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही है। साथ ही न्यूनतम अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है। जिसकी वजह से कंपकंपाती ठंड में बढ़ोतरी हुई है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान मौसमी प्रणाली की वजह से के हरियाणा, एनसीआर- दिल्ली के सीमित क्षेत्रों में हल्की बारिश और सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि ( hailstorm ) की संभावनाएं हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों पर हिमपात से हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली मेंं चली शीत लहर
उसके साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में हिमपात ( snow ) हो रहा है। जिसकी वजह से हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में सर्द हवाओं ने अपना डेरा जमा लिया है। जिसके कारण से ठिठुरन बढ़ गई है । उत्तर भारत में हाल ही में आए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के निकलने के बाद मैदानी इलाकों में ठंड का इजाफा होगा साथ ही पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, यूपी व उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में धुंध की चादर देखने को मिलेगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जाएगी। मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर पारा माइनस पर जाने की संभावनाएं बन रही हैं। भारतीय मौसम विभाग द्वारा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और एनसीआर दिल्ली के इलाकों पर 17-21 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी कर दिए हैं।
हरियाणा में कैथल, यूपी में मुजफ्फरनगर और राजस्थान में जैसलमेर सबसे ठंडे
उत्तर प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर का 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, और पंजाब में फतेहगढ़ साहिब का 3. 4 सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा, वहीं राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान जैसलमेर का 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा और दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज का 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हरियाणा में कैथल का न्यूनतम तापमान 1. 5 डिग्री सेल्सियस रहा व अंबाला और यमुनानगर का 3 डिग्री सेल्सियस रहा और हिसार व करनाल का 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई है जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। नारनौल का अधिकतम तापमान 19. 2 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी जिसकी वजह से आमजन को शीत लहर से कठिनाइयों से जूझना पड़ेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS