Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत में हाड़ कंपाती सर्दी शुरू, माइनस में पहुंचा सीकर का तापमान, हरियाणा में जमने लगा पाला, देखें मौसम अपडेट

उत्तर भारत में कड़ाके की कंप कंपाने वाली हाड़ जमाने वाली ( ठंड) सर्दी ( Cold ) की शुरूआत हो चुकी है, पहाड़ी इलाकों में आज भारी मात्रा में हिमपात ( snow ) होने की वजह से मैदानी राज्यों में राजस्थान के फतेहपुर सीकर का तापमान ( माइनस ) -1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला, साथ ही दक्षिण हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में खेतो मै पाला भी जमने लगा है, इसी के साथ शीतलहर के आगाज की शुरूवात हो गई है। जो अगले 3 दिनों में अपने असली रंग और रूप में सक्रीय होने वाली है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि पहाड़ी इलाकों पर बने वैस्टर्न डिस्टरबेंस ( western disturbance ) के आगे निकलने के साथ ही मैदानी इलाकों में अनेक जगह न्यूनतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट आई है। आज भी तापमान में लगातार भारी गिरावट दर्ज हुई। आज उत्तरी मैदानी राज्यों में राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर सीकर का -1.6 डिग्री सेल्सियस और चूरू का 0.0 डिग्री सेल्सियस तथा पिलानी व झुंझुनू का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पंजाब में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरदासपुर का 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं दिल्ली में सबसे कम न्यूनतम तापमान उजवा का 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा तथा उत्तर प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहगढ़ का 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा और आज हरियाणा में सबसे ठंडा स्थान जिला महेंद्रगढ़ का नारनौल रहा।
नारनौल का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि यहां का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं दूसरे स्थान पर हिसार का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा, और तीसरे स्थान पर जींद का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चौथे स्थान पर करनाल का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, और पांचवें स्थान पर चण्डीगढ़ एअरपोर्ट का 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट जारी रहेगी जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में चरम ठंड का कहर देखने को मिलेगा और आमजन को कठिनाइयों से सामना करना पड़ेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS