मौसम की जानकारी:- बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों में हुआ हल्का नुकसान

हरियाणा राज्य के सांपला में पिछले तीन दिन से चल रही बारिश ने बुधवार की अल सुबह किसानों को मुश्बित में डाल दिया। बारिश के साथ इलाके में कई जगह ओले भी गिरे हैं। ओलों से सरसों व मटर की फसल में नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि ओलों का आकार छोटा होने की वजह से काफी नुकसान होने से बच गया।
मंगलवार की रात भी इलाके में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं मंगलवार की रात को खरावड़ के आस पास ऐरिया में ओले गिरे। जबकि सुबह सात बजकर दस मीनट पर तेज बारिश के साथ गिझी, दतौड़, सांपला, गढ़ी सांपला ऐरिया में ओले गिरे है।
किसानों को कहना है कि ओलों से सरसों में आए फूल झड़ गए हैं जबकि मटर की फसल में भी कुछ नुकसान हो गया। जबकि गेंहू की फसल छोटी होने की वजह से नुकसान नहीं के बराबर रहा है। शाम को धुंध गिरने लगी। शाम को ओले गिरने से मौसम में ठंडक घुल गई। उधर मौसम विभाग ने अब अधिक कोहरा गिरने के संकेत दिए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS