Mausam Ki Jankari : कोहरे और ठंड की चपेट में हरियाणा और दिल्ली- NCR, जानिये आगे कैसा रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari : कोहरे और ठंड की चपेट में हरियाणा और दिल्ली- NCR, जानिये आगे कैसा रहेगा मौसम
X
हरियाणा और एनसीआर दिल्ली का पूरा इलाका कोहरे की सफेद चादर लिपटा हुआ है और शीतलहर की वजह से शीत ऋतु ने अपना चरम तेवरों के साथ अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

हरियाणा और एनसीआर दिल्ली का पूरा इलाका कोहरे की सफेद चादर लिपटा हुआ है और शीतलहर की वजह से शीत ऋतु ने अपना चरम तेवरों के साथ अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की वजह से शीतलहर की स्थिति के कारण अब शीत ऋतु का तीखा स्वरूप आमजन को दिखाई देने लगा है।

मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे ,वातावरण में नमी की प्रचुर मात्रा की वजह से और हवाओं की गति में कमी की वजह से कोहरे की सफेद चादर के आगोश में पूरा सूबा लिपटा रहा। हालांकि 11-12 बजे सूर्य देव के उष्ण प्रभाव के कारण राहत मिलने लगीं थीं और कोहरा भी छंटने लगा था। दोपहर बाद फिर से पवनों की गति में बढ़ोतरी की वजह से उत्तरी बर्फीली ठंडी हवाओं ने अपने तीखे तेवर दिखाने लगी थी। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर में कड़ाके की ठंड अपना चरम अहसास करवा रही हैं। मंगलवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस से 18.0 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 4.0 से 9.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर शीतलहर और कोहरे की वजह से येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को पूरे हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा और दूसरे स्थान पर हिसार व नारनौल तीसरे पायदान पर रहा ।

अग्रिम मौसम पूर्वानुमान

आने वाले तीन -चार दिनों में उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यो में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। हल्की बादलवाही रहने की संभावनाएं हैं, आने वाले तीन चार दिनों में किसी नया पश्चिमी विक्षोभ ( वैस्टर्न डिस्टरबेंस ) का प्रभाव नही पड़ेगा, हल्की उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में 2 से 4°c की गिरावट आने की संभावना है, दिन में कोहरे वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में 2 से 4°c की कमी आने की संभावना है, जिन स्थानों पर धूप निकलेगी वहां तापमान में हल्की से बढ़ोतरी होगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, के कई हिस्सों में मध्यरात्रि से और सुबह के घंटो में घना कोहरा रहने की संभावना है। दृश्यता 20 - 30 मीटर से कम रह सकती है। दिन के घंटे में हवा बढ़ने से कोहरा उपरी सतह पर हो सकता है वहीं शहरों में धूप निकल सकती है।

कोल्ड डे अपडेट: पंजाब, हरियाणा,और दिल्ली एनसीआर के कुछ स्थानों पर दिन के घंटो के कोहरा उपरी सतह पर होने के चलते दिन का तापमान 16°c से कम दर्ज किए जाने की संभावना है। जिसके चलते कोल्ड डे की स्तिथि बन सकती है।

शीतलहर/पाला अपडेट: केवल पंजाब, पश्चिमी और दक्षिण हरियाणा, उत्तरी राजस्थान के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4°c से कम दर्ज किया जा सकता है। केवल इन्हीं हिस्सों में इस सप्ताह शीतलहर की स्तिथि बनी रहने की संभावनाएं है और ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों में कहीं कहीं पाला जमने के आसार हो सकते है। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Tags

Next Story