Mausam Ki Jankari : ठंड से कंपकंपाया हरियाणा, अभी और गिरेगा न्यूनतम तापमान, देखें Weather Update

Mausam Ki Jankari : ठंड से कंपकंपाया हरियाणा, अभी और गिरेगा न्यूनतम तापमान, देखें Weather Update
X
मकर संक्रांति पर्व की रात्रि से पूरा एक बार फिर हरियाणा कोल्ड-डे की स्थिति में पहुंच गया है। हरियाणा में इस शीत ऋतु ने शीत दिनों की स्थिति के कई बरसों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पूरा हरियाणा ठंड से कंपकंपाने के साथ कोहरे और धुंध की सफेद चादर में लिपटा हुआ है और सर्दी का सितम जारी है। हाड कंपकंपा देने वाली जबरदस्त ठंड अपने तीखे तेवरों से जनजीवन को प्रभावित कर रही है। मकर संक्रांति पर्व की रात्रि से पूरा एक बार फिर हरियाणा कोल्ड-डे की स्थिति में पहुंच गया है। हरियाणा में इस शीत ऋतु ने शीत दिनों की स्थिति के कई बरसों के रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार ला-नीना मौसम प्रणाली द्वारा मौसम गतिविधियाें जैसे बारिश, हिमपात, ओलावृष्टि, ठंड, कोहरा, पाला, न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान, मानसून, वैस्टर्न डिस्टरबेंस, शीतलहर, कोल्ड डे चक्रवात, आदि प्रमुख सिस्टम में लगातार चरम गतिशीलता देखने को मिल रही है यह आगे भी रहने की संभावनाएं बन रही है, इस बार शीत ऋतु के दिनों में बढ़ोतरी देखी जाएगी।

उत्तरी पर्वतीय इलाकों में भारी से भारी मात्रा में हिमपात जारी है और उसका प्रभाव मैदानी राज्यों पर उत्तरी बर्फीली हवाओं द्वारा कड़ाके की और हांड जमाने वाली ठंड का प्रभाव विशेषकर हरियाणा और एनसीआर दिल्ली पर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर 17 जनवरी तक ओरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार को एनसीआर दिल्ली और हरियाणा में महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा और हिसार का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा और तीसरे पायदान पर नारनौल का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज भी हरियाणा और एनसीआर दिल्ली के अधिकांश स्थानों को हवाओं की गति में कमी की वजह से जबरदस्त कोहरा और धुंध की सफेद चादर ने अपने आगोश में ले लिया था। मकर संक्रांति पर्व पर एक कमजोर वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की वजह से दो पवनों के मेल से पूरे इलाके पर बादलवाही है जिसकी वजह से ठंड अपने असली रंग रुप और अंदाज में जलवा आमजन को दिखा रहीं हैं। आने वाले तीन दिनों तक इसी प्रकार का ठंड का आकार और स्वरूप संपूर्ण हरियाणा और एनसीआर दिल्ली पर रहने वाला है। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और अधिक गिरावट देखी जाएगी।

Tags

Next Story