Mausam Ki Jankari : हरियाणा में जनवरी की बारिश ने कई साल का रिकाॅर्ड तोड़ा, अब छाएगा कोहरा, बढ़ेगी और भी ठंड, पढ़ें Weather Update

मौसम प्रणाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस द्वारा उत्तरी पर्वतीय इलाकों पर भारी से अति भारी हिमपात हो रहा है और मैदानी राज्यों पर बारिश की जबरदस्त गतिविधियां देखी गई हैं। आने वाले दिनों में मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में जबरदस्त ठंड होगी। अभी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति के दिनों में बढ़ोतरी होने वाली है और कड़ाके की ठंड अपना चरम जलवा आमजन को दिखाने को आतुर है। सोमवार सुबह कोहरे और धुंध की सफेद चादर पूरे सूबे को अपने आगोश में लेने वाली है। पूरे हरियाणा में जिलों में बारिश होने से वातावरण में नमी की मात्रा 100 प्रतिशत होने पर कोहरे की मात्रा में भरपूर बढ़ोतरी दर्ज होगी।
जनवरी की बारिश ने रिकार्ड तोड़ा
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि इस बार जनवरी की बारिश ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड दिए हैं। इस वर्ष ला- नीना सशक्त मौसमी प्रणाली के प्रभाव से लगातार पिछले साल जूलाई से सितंबर तक मानसून प्रणाली से और अक्टूबर से जनवरी तक वैस्टर्न डिस्टरबेंस से लगातार प्रत्येक महीने बारिश देखने को मिल रही है और ये गतिविधियां फरवरी के महीने में भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा शीत ऋतु के दिनों के साथ, तापमान में गिरावट और ठंड में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जैसे ही बारिश की गतिविधियां खत्म होती हैं उसके बाद कोहरा, धुंध, पाला, कोल्ड-डे, और शीतलहर की स्थिति बनने लगती है। वर्तमान मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा से 24 जनवरी की शाम तक बिल्कुल हटने की पूरी संभावनाएं हैं। 25 जनवरी से आसमान साफ हो जाएगा और पवनों की दिशा एक बार फिर उत्तरी पश्चिमी बर्फीली ठंडी होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है।
सोमवार को दिखेगी जबरदस्त कोहरे और धुंध की सफेद चादर
पूरे हरियाणा में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और सूर्य और बादलों में लुकाछिपी का खेल रहा। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए परंतू घूप में तेजी न होने और ठंडी बर्फीली हवाओं ने आमजन को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही थी। सोमवार सुबह वातावरण में नमी की मात्रा भरपूर होने की वजह से जबरदस्त कोहरे और धुंध की सफेद चादर देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग ने पूरे इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है इसके अलावा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS