Mausam ki jankari : हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 10 डिग्री तक गिरा पारा, आगे ऐसा रहेगा Weather

Mausam ki jankari : हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 10 डिग्री तक गिरा पारा, आगे ऐसा रहेगा Weather
X
Haryana Weather : शनिवार को खासकर सोनीपत, बहादुरगढ़, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, रेवाड़ी, यमुनानगर, जींद में मानसून की झमाझम बारिश हुई। बरसात से फसलों को फायदा हुआ है, वहीं कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिसार। हरियाणा में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। शनिवार को खासकर सोनीपत, बहादुरगढ़, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, रेवाड़ी, यमुनानगर, जींद में मानसून की झमाझम बारिश हुई। बरसात से फसलों को फायदा हुआ है, वहीं कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों में बारिश के चलते अधिकतम पारा करीब 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का गया है।

उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने 23 अगस्त तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की उम्मीद जताई है। जानकारी के अनुसार मॉनसून की टर्फ रेखा का पाश्चिमी छोर 10 अगस्त से हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने के कारण राज्य में मॉनसूनी हवाएं कमजोर हो जाने से मानसून ब्रेक की स्थिति बनी गई थी। इससे हरियाणा में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व खुश्क बना हुआ था, परंतु 19 अगस्त की रात्रि से बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाब के क्षेत्र व साथ में साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने से मानसून टर्फ दक्षिण की ओर नीचे आने पर प्रदेश के मौसम में बदलाव आया हुआ है। इसके चलते शुक्रवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। कहीं पर अच्छी तो कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दिलवाई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के उत्तरी व दक्षिण-पूर्व के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। अगले 48 घंटे के दौरान बीच-बीच में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवायों व गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Tags

Next Story