Mausam Ki Jankari : हरियाणा में झज्जर व कैथल पर मानसून मेहरबान, अंबाला व चंडीगढ़ में सामान्य से कम बारिश

Mausam Ki Jankari : हरियाणा में झज्जर व कैथल पर मानसून मेहरबान, अंबाला व चंडीगढ़ में सामान्य से कम बारिश
X
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अभी तक केवल चंडीगढ़, पंचकूला, फरीदाबाद और अम्बाला ऐसे जिले हैं जो सामान्य बारिश के आंकड़ों के लिहाज से नीचे चल रहे हैं।

हरिभूमि न्यूज : हिसार

प्रदेश में जारी मानसून खत्म होने में अभी डेढ़ माह से भी ज्यादा समय शेष है। इस साल प्रदेश में अधिकांश ऐसे जिले हैं जिनमें पूरे सीजन की औसत से भी ज्यादा बरसात अब तक हो चुकी है। झज्जर जिला में अब तक 401 एमएम से भी ज्यादा बारिश हुई जो सामान्य बारिश का 160.9 एमएम से 150 प्रतिशत ज्यादा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बीती देर शाम तक के जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अभी तक केवल चंडीगढ़, पंचकूला, फरीदाबाद और अम्बाला ऐसे जिले हैं जो सामान्य बारिश के आंकड़ों के लिहाज से नीचे चल रहे हैं।

मॉनसून शुरू होने से बदरा अब तक कैथल 125, जींद 91, करनाल व फतेहाबाद 85, रेवाड़ी गुरुग्राम 78, सोनीपत कुरुक्षेत्र 52, पलवल 45 तथा हिसार जिले में सामान्य से 35 मिलीमीटर ज्यादा बरसे हैं। प्रदेश के अन्य जिलों में भी औसत से ज्यादा बारिश अब तक रिकॉर्ड हुई है। जिन क्षेत्रों में अब तक बहुत भारी बारिश हुई उनमें करनाल के असंध, कैथल के कलायत व पंचकूला शहर हैं। सोनीपत में राय रेव, जगदीशपुर व गन्नौर, फतेहाबाद में टोहाना व जाखल मंडी, झज्जर में बेरी व बादली, जींद में अलेवा व उचाना, भिवानी में लोहारू, गुरुग्राम शहर व मानेसर, कैथल में पूंडरी तथा रेवाड़ी के धनीना भारी बारिश वाले क्षेत्र हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में मानसून खत्म होने का समय 15 से 20 सितम्बर तक का माना जाता है और 20 सितम्बर के एक हफ्ते बाद तक भी होने वाली बारिश को मानसून के वापस जाने के समय को माना जाता है। प्रदेश में इस बार 12 जुलाई को मानसून का आगमन हुआ है।

सामान्य से कम वाले बारिश के प्रमुख जिलों की स्थिति

जिला बारिश हुई सामान्य प्रतिशत

अम्बाला 306 390 -22

चंडीगढ़ 294 395 -37

फरीदाबाद 178 220 -19

पंचकूला 180 404 -56

सामान्य से ज्यादा बारिश वाले जिले

जिला बारिश हुई सामान्य प्रतिशत

झज्जर 401 160 150

कैथल 356 156 128

करनाल 453 245 85

सोनीपत 390 223 74

महेंद्रगढ़ 224 194 15

पलवल 237 164 45

रेवाड़ी 316 184 75

रोहतक 251 224 13

हिसार 192 143 34

नूहं 281 192 46

सिरसा 123 109 13

(वर्षा मिलीमीटर में)

Tags

Next Story