मौसम की जानकारी : हरियाणा में मानसून की दस्तक, कई जिलों में तेज बारिश

कई दिनों के इंतजार के बाद आखिर हरियाणा में भी मानसून पहुंच गया है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं फसलों को भी इस बारिश का फायदा होगा।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 जुलाई तक प्रदेश में बारिश होगी।
उमस से लोग थे परेशान
गर्मी व उसम से परेशान लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि मानसून की सक्रियता को देखते रविवार को पूरे प्रदेश में मानसून दस्तक देगा और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब बारिश होने से लोगों को राहत मिली है।
फसलों को होगा फायदा
मानसून में हो रही देरी का प्रतिकूल असर खरीफ की फसलों पर पड़ा रहा था। मौसम में नमी बढ़ने के कारण नरमा/कपास में बीमारियां लगने लगी थी। इसके साथ पौधों की बढ़वार भी नहीं हो रही थी। अब बारिश से धान, ग्वार, बाजरा व कपास सहित अन्य फसलों को फायदा होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS