मौसम की जानकारी : बारिश से हरियाणा में 6 डिग्री गिरा पारा, कल भी इन जिलों में होगी बरसात

हरिभूमि न्यूज : हिसार
मौसम में आए बदलाव के साथ शुक्रवार से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश का यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में धूलभरी हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। खासकर जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पानीपत, सोनीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर सहित अन्य इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हुई। प्रदेश के अधिकतर हिस्सा में बारिश होने से पारे में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को भी प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश की उम्मीद है।
बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से राज्य मौसम गर्म व खुश्क चल रहा था। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। वातावरण में अस्थिरता की स्थिति बनने के कारण विशेषकर उत्तर पाश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में धूलभरी हवाएं चली। शुक्रवार से ही प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है, जोकि शनिवार को भी जारी थी। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण फसलों को फायदा पहुंचा है। इसके साथ-साथ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
हकृवि के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि शुक्रवार को मानसूनी टर्फ रेखा थोड़ी दक्षिण की तरफ नीचे आने से राज्य के विशेषकर राज्य के उत्तर पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी या फिर हल्की बारिश के आसार हैं। संभावित मौसम को देखते दिन के तापमान में गिरावट आएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS