Mausam Ki Jankari : हरियाणा पर मानसून मेहरबान, सामान्य से 20 फीसद अधिक बारिश, जानें आगे का मौसम

Mausam Ki Jankari : हरियाणा पर मानसून मेहरबान, सामान्य से 20 फीसद अधिक बारिश, जानें आगे का मौसम
X
भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 20 जुलाई तक हरियाणा में 175.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य बारिश से 20 फीसद अधिक है। सामान्य बारिश का आंकड़ा 146 मिलीमीटर है।

हरिभूमि न्यूज : हिसार

पूरे प्रदेश में मानसून कुछ ज्यादा मेहरबान हो चुका है। देर से पहुंचने के बावजूद प्रदेश में सामान्य से 20 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 20 जुलाई तक हरियाणा में 175.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य बारिश से 20 फीसद अधिक है। सामान्य बारिश का आंकड़ा 146 मिलीमीटर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में 23 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश की उम्मीद बनी रहेगी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, गुरुग्राम, भिवानी, झज्जर, चरखीदादरी, हिसार, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। कई जगह पर जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून टर्फ रेखा उत्तर की तरफ सामान्य सिथति पर बनी हुई है तथा अब यह टर्फ गंगानगर, देहली, हरदोई, डालटागंज, मेदिनीपुर से होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इसके अलावा पाकिस्तान के ऊपरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन भी बना हुआ है। इन सब मौसमी सिस्टमों से नमी वाली हवाएं राज्य की तरफ आने से अगले दो तीन दिनों तक और आने की संभावना है। इसके चलते राज्य में 21 से 23 जुलाई के बीच हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

Tags

Next Story