Mausam Ki Jankari : हरियाणा में धुंध और कड़ाके की ठंड करेगी नए साल का स्वागत, ऑरेंज और येलाे अलर्ट जारी, देखें मौसम अपडेट

Mausam Ki Jankari : हरियाणा में धुंध और कड़ाके की ठंड करेगी नए साल का स्वागत, ऑरेंज और येलाे अलर्ट जारी, देखें मौसम अपडेट
X
मौसम विभाग के मुताबिक एक जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इसके बाद 5-6 जनवरी के आसपास राज्य में पश्चिम-विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसमें मौसम में थोड़ा बदलाव होगा। तापमान बढ़ने के बाद बूंदाबांदी भी हो सकती है।

इस समय पूरा हरियाणा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। रोहतक समेत कई जिलों में गुरुवार को सुबह पाला जमा दिखाई दिया। आने वाले 48 घंटे में ठंड और बढ़ेगी। औसत न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। नए साल का आगाज धुंध और कड़ाके की सर्दी के बीच होगा। मौसम विभाग ने दिनोंदिन बढ़ रही ठंड को लेकर ऑरेंज और येलाे अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक एक जनवरी तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इसके बाद 5-6 जनवरी के आसपास राज्य में पश्चिम-विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसमें मौसम में थोड़ा बदलाव होगा। तापमान बढ़ने के बाद बूंदाबांदी भी हो सकती है। गुरुवार को हिसार प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का तापमान 2 डिग्री और अधिकतम 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

क्यों जारी होता है अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि गंभीर शीतलहर की स्थिति है। इससे निपटने के लिए अधिकारियों को तैयार रहने को कहा जाता है। इसके साथ ही लोगों को कही भी जाने से पहले पूरे कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

येलो अलर्ट बताता है कि मौसम अधिक खराब हो सकता है, इसलिए लोग सतर्क रहें। लोगों को बताया जाता है कि कोई भी दिक्कत आ सकती है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान जब 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे तक चला जाता है और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहता है तो भी शीतलहर की घोषणा की जाती है।

शीतलहर चलेगी

मौसम विभाग का कहना है प्रदेश में शीत लहर चलेगी और तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जाएगी। उत्तर हरियाणा के जिलों में धुंध पड़ने की आशंका है।

यहां येलो अलर्ट

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत एवं पानीपत।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, जींद के लिए ओरेंज और चंडीगढ़, पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, रोहतक, कैथल एवं करनाल।

Tags

Next Story